फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress in Naagin Role: नागिन बनकर इन अभिनेत्रियों ने दिखाया खौफनाक मंजर, बदले की आग में तपकर दुश्मनों का डसा

Sat, 03 Feb 2024 04:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 03 Feb 2024 04:19 PM IST
विज्ञापन
actress played naagin role mouni roy adaa khan surbhi jyoti nia sharma Surbhi Chandna Karishma Tanna Tejasswi
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

टीवी सीरियल्स की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर वैसे तो एक से बढ़कर एक सीरियल्स हर साल लॉन्च करती हैं, लेकिन उनके सुपरनैचुरल सीरियल 'नागिन' को लेकर फैंस के बीच खास उत्साह रहता है। एकता ने साल 2015 में नागिन सीरियल लॉन्च किया था। इसके अब तक छह सीजन आ चुके हैं। जल्द ही शो का सातवां सीजन आने वाला है, जिसमें बिग बॉस 17 की फाइनलिस्ट अंकिता लोखंडे के नागिन बनने की चर्चा है। आज हम आपको एकता कपूर के शो में 'नागिन' की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

actress played naagin role mouni roy adaa khan surbhi jyoti nia sharma Surbhi Chandna Karishma Tanna Tejasswi
मौनी रॉय - फोटो : Instagram

मौनी रॉय
नागिन के बदले की कहानी वैसे तो लोगों ने कई बार सुनी थी, लेकिन रील लाइफ में इसे पर्दे पर बड़े ही ग्लैमरस अवतार में शिवांगी यानी की मौनी रॉय ने उतारा था। मौनी ने साल 2015 में 'नागिन' सीरियल की पहली कड़ी में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ अर्जुन बिजलानी मुख्य भूमिका में थे। इस सीरियल से मौनी के करियर को नई उड़ान मिली थी। मौनी को एकता कपूर ने 'नागिन' की लगातार दो कड़ियों में कास्ट किया गया। पहले सीजन की अपार सफलता मिलने के बाद 'नागिन 2' भी आया, जिसे लोगों का खूब प्यार मिला। 'नागिन' में मौनी ने शिवांगी की बेटी शिवन्या का किरदार निभाया था, जो पहले से ज्यादा ग्लैमरस था।
Poonam Pandey: पूनम पांडे कहां है? मौत की अफवाह के बाद उठे थे ये सवाल, किसी के पास नहीं मिला जवाब

actress played naagin role mouni roy adaa khan surbhi jyoti nia sharma Surbhi Chandna Karishma Tanna Tejasswi
अदा खान - फोटो : Instagram

अदा खान
शिवांगी और शिवन्या की तरह शेषा के किरदार ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। इस किरदार को अदा खान ने निभाया था। 'नागिन' और 'नागिन 2' में शेषा ने अहम किरदार निभाया था। पहले सीजन में शेषा शिवांगी की बहन बनी थीं तो वहीं दूसरे सीजन में वह शिवन्या की मौसी बनी थीं। हालांकि, उनका रोल दूसरे सीजन में नकारात्मक था। शेषा ने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस से फैंस को खूब आकर्षित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
actress played naagin role mouni roy adaa khan surbhi jyoti nia sharma Surbhi Chandna Karishma Tanna Tejasswi
अनीता हसनंदानी - फोटो : Instagram

अनीता हसनंदानी
'नागिन' के दोनों सीजन की अपार सफलता के बाद एकता कपूर एक बार फिर से 'नागिन 3' लेकर आईं। 'नागिन 3' ने टीआरपी के मामले में सभी शोज को पीछे छोड़ दिया था, जिसकी वजह इसकी कहानी थी। 'नागिन 3' में टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने विश यानी की विशाखा खन्ना का किरदार निभाया था। 'नागिन 3' में अनीता का लुक काफी ग्लैमरस था। सीरियल में वे अपनी नागरानी बेला की मदद करते हुए नजर आ रही थीं।
Sandeep Reddy Vanga: वंगा ने शाहरुख खान के साथ काम करने की जताई इच्छा, बनाएंगे एनिमल जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म!

विज्ञापन
actress played naagin role mouni roy adaa khan surbhi jyoti nia sharma Surbhi Chandna Karishma Tanna Tejasswi
सुरभि ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया

सुरभि ज्योति
'नागिन 3' में अनीता की तरह बेला यानी सुरभि ज्योति को पहली बार एकता कपूर ने लिया था। 'नागिन 3' में सुरभि ज्योति बेला का किरदार निभा रही थीं। सीरियल में बेला नागरानी बनी थीं, जो अपने प्यार की मौत का बदला लेने के लिए एनडी सहगल के घर में माहिर से शादी करके रह रही थीं। 'नागिन 3' में न केवल अनीता, बल्कि बेला का लुक भी लोगों को खूब पसंद आया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed