{"_id":"5bb9df18867a5568185f0a75","slug":"actress-preity-zinta-reacts-on-nana-tanushree-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तनुश्री-नाना विवाद पर भड़कीं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'मेरे साथ ऐसा होता तो छोड़ती नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
तनुश्री-नाना विवाद पर भड़कीं प्रीति जिंटा, बोलीं- 'मेरे साथ ऐसा होता तो छोड़ती नहीं'
Sun, 07 Oct 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Oct 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तनुश्री दत्ता-नाना पाटेकर का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस विवाद में अब बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी कूद पड़ी हैं। गौरतलब है कि हाल ही में हुए एक इवेंट में प्रीति बॉलीवुड के दो बड़े विवाद नाना-तनुश्री और ऋतिक-कंगना पर खुलकर बोलीं। आइए जानते हैं क्या कहा बॉलीवुड की 'डिंपल गर्ल' ने...
2 of 5
priety zinta
इवेंट में प्रीति से जब यह पूछा गया कि ऋतिक-कंगना विवाद पर वह क्या राय रखती हैं तो इस पर करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा 'ना तो ऋतिक से मेरी इस बारे में कोई बात हुई है और ना ही कंगना ने मुझे कुछ बताया है।' इसके बाद वह नाना-तनुश्री के विवाद पर भी बोलती हुई कहती हैं कि...
3 of 5
priety zinta
प्रीति ने कहा 'यह सिर्फ भारत की ही समस्या नहीं है बल्कि हर देश में ऐसा हो रहा है, लेकिन सबसे पहले इस बात को मानना जरूरी है कि यह समस्या हमारी फिल्म इंडस्ट्री में भी है और अब इसे स्वीकार करने की जरूरत का समय आ गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
t
- फोटो : solaris
प्रीति यहीं नहीं रुकीं उन्होंने विवाद को बढ़ाने वालो पर भी करारा तंज कसा। प्रीति ने कहा 'अगर आपके पास अच्छा कहने को कुछ नहीं है तो मुंह बंद रखना ही बेहतर है, क्योंकि यह समस्या दोनों (महिला-पुरुष) के साथ है। इसके बाद प्रीति ने यह भी कहा कि रात को 2 बजे काम के सिलसिले में बुलाने वाले के पास जाने से पहले दिमाग का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
5 of 5
Sunny Deol
आखिर में प्रीति जिंटा से कास्टिंग काउच के बारे में पूछा गया तो इस पर प्रीति बहुत ही जोश में बोलती हैं कि अगर 'मेरे साथ ऐसा होता तो मैं तो छोड़ती नहीं और मैं खुशनसीब हूं कि मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।' बता दें कि प्रीति जिंटा एक बार फिर सनी देओल के बाद फिल्म भैय्याजी सुपरहिट में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।