{"_id":"5b8f9dfe867a55485c5f070e","slug":"actress-priyanka-chopra-attended-the-us-open-with-her-fiance-nick-jonas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सास संग मस्ती करते दिखे निक जोनस, प्रियंका के साथ जेठ-जेठानी भी लगाए ठुमके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सास संग मस्ती करते दिखे निक जोनस, प्रियंका के साथ जेठ-जेठानी भी लगाए ठुमके
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 05 Sep 2018 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा के ऊपर पर लगता है फिरंगी दामाद निक जोनस का जादू चल गया है। हाल ही में मधु चोपड़ा को निक जोनस के साथ न्यूयॉर्क में चल रहे यूएस ओपन को एंजॉय करते हुए स्पॉट किया गया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर इस फैमिली वेकेशन की तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें मधु चोपड़ा निक के साथ नजर आ रही हैं, इस दौरान प्रियंका के साथ उनके जेठ ( जो जोनस) और जेठानी ( सोफी टर्नर) भी एंजॉय करते दिखे।
एक-दूसरे के करीब आ रहे दोनों परिवार
8 अगस्त को एक-दूसरे के होने की कस्में खा चुके निक और प्रिंयका इन दिनों अपनी छुट्टियों के एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इंगेजमेंट के बाद से ही दोनों परिवार एक- दूसरे के साथ काफी समय बिताने की कोशिश कर रहे हैं। प्रियंका और निक भी दोनों परिवारों को करीब लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इवेंट में निक प्रियंका को अपने भाई और उनकी होने वाली वाइफ शोफी के साथ मिलवाते नजर आ रहे हैं।

मधु चोपड़ा का डांस वीडियो हो चुका है वायरल -
दामाद निक के साथ इन दिनों मस्ती के मूड़ में नजर आ रही मधु चोपड़ा का सागाई में डांस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो निक की मां के साथ एक पंजाबी गाने पर झूमती दिख रही हैं। बीते महीने सगाई करने वाली प्रियंका और निक एक-दूसरे के साथ इन दिनों क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। यूएस से प्रिंयका और निक की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas) on
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बीच निक के पिता और प्रियंका के होने वाले ससुर पॉल जोनस को लेकर बुरी खबर आई है। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार प्रियंका के होने वाले ससुर पॉल जोनस एक कंस्ट्रक्शन और रियल इस्टेट कंपनी के मालिक हैं लेकिन काफी कर्ज के चलते उन्होंने अब अपनी इस कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब विदेशी मीडिया में पॉल जोनस के दिवालिया घोषित होने के दस्तावेज मीडिया के सामने आए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि निक जोनस अकेले ही 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें न केवल सिंगिग के लिए बल्कि अब एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है। बीते दिनों रिलीज हुई उनकी हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी-खासी कमाई भी की। वहीं प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति की बात करें तो वह लगभग 28 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।