सब्सक्राइब करें

लंदन में शूटिंग कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा, अभिनेत्री ने बताया महामारी में रोज कैसे होता है काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 21 Dec 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
actress Priyanka Chopra shares a stunning new pic from London show what shooting a movie looks like in 2020
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो अक्सर साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से प्रियंका चोपड़ा अपनी नई तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसमें वह कोरोना वायरस से बचने के लिए चेहरे का कवच पहनी हुई दिखाई दे रही हैं।

Trending Videos
actress Priyanka Chopra shares a stunning new pic from London show what shooting a movie looks like in 2020
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram: @priyankachopra

दरअसल इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग वह लंदन में कर रही हैं। इन दिनों कोरोना वायरस का नया प्रकार ब्रिटेन में तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते वहां के लोग काफी सावधानियां बरत रहे हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा भी लंदन में शूटिंग करते हुए हर तरह की सावधानियों का ख्याल रख रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actress Priyanka Chopra shares a stunning new pic from London show what shooting a movie looks like in 2020
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram/priyankachopra

इस बात को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए जाहिर किया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह कोरोना वायरस से बचाव करने वाले चेहरे के कवच को पहनी हुई दिखाई दीं। इस तस्वीर के साथ प्रियंका चोपड़ा ने यह भी बताया कि कैसे वह लंदन में कोरोना महामारी के बीच शूटिंग कर रही हैं। 

actress Priyanka Chopra shares a stunning new pic from London show what shooting a movie looks like in 2020
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

अभिनेत्री ने तस्वीर के साथ अपने पोस्ट में लिखा, 'फिल्म की शूटिंग 2020 में कैसी दिखती है। रोज टेस्टिंग, चेहरे का कवच और हाथ में मास्क। यह (चेहरे का कवच) बाल और मेकअप के बाद लिया गया था, जहां हम शूट करने से पहले इंतजार करते हैं, सुरक्षित डिस्टेंस जोन में। सुरक्षित रहना काम पाने का एक हिस्सा है, अपनी और अपने आस-पास के सभी लोगों की सुरक्षा करनें। पॉजिटिव रहे और टेस्ट निगेटिव। 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

विज्ञापन
actress Priyanka Chopra shares a stunning new pic from London show what shooting a movie looks like in 2020
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों और पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट करके उनके सुरक्षित रहने की कामना भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। वह आखिरी बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आई थीं। 

पढ़ें: एक बार फिर पति के साथ NCB दफ्तर पहुंचीं भारती सिंह, ड्रग्स मामले में पूछताछ है जारी

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed