सब्सक्राइब करें

एक बार फिर पति के साथ NCB दफ्तर पहुंचीं भारती सिंह, ड्रग्स मामले में पूछताछ है जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 21 Dec 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
Comedian Bharti Singh and her husband Haarsh Limbachiyaa arrive at NCB office Mumbai in connection with the seizure of ganja from their residence
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंस्टाग्राम

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया एक बार फिर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ऑफिस पहुंचे हैं। सोमवार को इन दोनों को मुंबई स्थित एनसीबी के दफ्तर जाते हुए देखा गया। पिछले महीने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया का ड्रग्स मामले में नाम सामने आया था जिसके बाद से इन दोनों के खिलाफ एनसीबी की जांच जारी है। 

Trending Videos
Comedian Bharti Singh and her husband Haarsh Limbachiyaa arrive at NCB office Mumbai in connection with the seizure of ganja from their residence
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से एनसीबी की ड्रग्स के खिलाफ जंग जारी है। इस संदर्भ में वह कई फिल्मी सितारों के घर छापेमारी और पूछताछ कर चुकी है। पिछले महीने एनसीबी ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से गांजा बरामद किया गया था। बाद में पूछताछ में भारती सिंह और हर्ष दोनों ने कबूला कि वह गांजे का सेवन करते रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Comedian Bharti Singh and her husband Haarsh Limbachiyaa arrive at NCB office Mumbai in connection with the seizure of ganja from their residence
भारती सिंह - फोटो : फाइल फोटो

हालांकि 24 घंटे बाद भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को जमानत पर छोड़ दिया गया था। गिरफ्तारी के बाद इन दोनों से पिछले महीने एनसीबी ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं इससे पहले भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर में छापेमारी के दौरान एनसीबी को 85.5 ग्राम गांजा मिला था। 

Comedian Bharti Singh and her husband Haarsh Limbachiyaa arrive at NCB office Mumbai in connection with the seizure of ganja from their residence
हिरासत में भारती सिंह - फोटो : ani

पूछताछ के दौरान भारती ने गांजा सेवन की बात को भी कबूल कर लिया था। बता दें कि भारती द कपिल शर्मा शो में बतौर कॉमेडियन काम करती हैं। जब से उनके घर छापेमारी हुई है तब से इस शो के होस्ट कपिल शर्मा को खूब ट्रोल किया गया था। गौरतलब है कि सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी काफी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
Comedian Bharti Singh and her husband Haarsh Limbachiyaa arrive at NCB office Mumbai in connection with the seizure of ganja from their residence
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

एक के बाद एक बॉलीवुड के कई सितारें एनसीबी के जाल में फंसते नजर आए। रिया चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया। बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन में एनसीबी की यह बड़ी कार्रवाई है। बीते दिनों अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ की गई थी। हाल ही में अर्जुन कपूर एक बार फिर से एनसीबी के दफ्तर पहुंचे थे। जहां उनसे लंबी पूछताछ की गई थी। 

पढ़ें: एकता कपूर ने अपनी खास सहेली के लिए रखा बेबी शॉवर, दुआएं देने पहुंचीं फिल्म और टीवी जगत की हस्तियां

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed