सब्सक्राइब करें

किसी के हाथ से निकली फिल्म तो किसी ने झेला हंगामा, जब फिल्म की शूटिंग के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गईं ये अभिनेत्रियां

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 21 Dec 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
These top 5 bollywood actresses made headline when they became pregnant while shooting for films
बॉलीवुड एक्ट्रेसेज - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की दुनिया बड़ी निराली है। यहां पर्दे के सामने जितनी कहानियां देखने को मिलती हैं उससे कही ज्यादा दिलचस्प कहानियां पर्दे के पीछे होती हैं। बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों से कहीं ज्यादा दिलचस्पी लोग उनके अफेयर, ब्रेकअप और शादी के किस्सों में दिखाते हैं। आज के समय में एक्ट्रेसेज की शादी से पहले प्रेग्नेंसी की खबरें सामान्य लगने लगी हैं, लेकिन कुछ साल पहले तक लीड एक्ट्रेस का प्रेग्नेंट हो जाना काफी बड़ी बात थी। तो चलिए हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन टॉप 5 अभिनेत्रियों के बारे में जो फिल्म की शूटिंग के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गईं थी और उनकी इस खबर ने काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।

Trending Videos
These top 5 bollywood actresses made headline when they became pregnant while shooting for films
जया बच्चन

जया बच्चन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने लंबे समय तक पर्दे पर अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। हीरोइन से लेकर हीरो की मां तक के रोल जया ने बखूबी निभाए हैं। फिल्म शोले में जया बच्चन ने बहुत ही अहम किरदार निभाया था। हालांकि इस फिल्म के शूट के दौरान ही जया प्रेग्नेंट हो गई थीं। इतना ही नहीं फिल्म के एक सीन में जया बच्चन का बेबी बंप भी दिखाई दिया था, लेकिन लोग उस वक्त ये बात पकड़ नहीं पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
These top 5 bollywood actresses made headline when they became pregnant while shooting for films
जूही चावला

जूही चावला

जूही बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और प्रतिभावान एकट्रेस में से एक मानी जाती हैं। आज भले ही जूही बड़े पर्दे से दूर हों, लेकिन उनकी मनमोहक मुस्कान आज भी लोगों के दिलों में बसती हैं। बता दें कि फिल्म 'झंकार बीट्स' की शूटिंग के दौरान जूही चावला प्रेग्नेंट हो गईं थीं। हालांकि फिल्म में वो एक प्रेग्नेंट महिला का किरदार निभा रहीं थीं तो लोग सच जान नहीं पाए। ऐसे में जूही की असली प्रेग्नेंसी की खबरें  जब सामने आईं तो इस बात की काफी चर्चा हुई थी।

These top 5 bollywood actresses made headline when they became pregnant while shooting for films
ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन

पूरी दुनिया को अपनी खूबसूरती से मदहोश कर देने वाली टैलेंटेड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपनी शादी और प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं थीं। इतना ही नहीं ऐश्वर्या तो फिल्म हीरोइन की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गईं थींं। इसके चलते उन्हें बीच में ही फिल्म छोड़नी पड़ी थी।। इस फिल्म के कुछ सीन भी ऐश ने शूट कर लिए थे। इसके बाद ऐश्वर्या की जगह करीना ने फिल्म में काम किया था।

विज्ञापन
These top 5 bollywood actresses made headline when they became pregnant while shooting for films
काजोल के ब्लाउज - फोटो : instagram

काजोल

बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली चुलबुली एक्ट्रेस काजोल ने भी अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी सुर्खियां बटोरीं थी। दरअसल काजोल फिल्म 'वी आर फैमिली' की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि काजोल ने बिना किसी परेशानी के इस फिल्म को पूरा किया था। काजोल की प्रेग्नेंसी की खबरें भी काफी चर्चा में आई थीं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed