कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्म ''धमाका'' का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। अभिनेता ने फिल्म में अपने किरदार का फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस फिल्म के उनके किरदार का नाम अर्जुन पाठक है और फिल्म में कार्तिक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी और इसका निर्देशन राम माधवानी ने किया है।
कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' का फर्स्ट लुक आया सामने, निभाएंगे पत्रकार की भूमिका
कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मिलिए अर्जुन पाठक से।' इस फोटो में कार्तिक आर्यन नीले रंग के फॉर्मूल सूट में नजर आ रहे हैं। वहीं फोटो में उन्होंने चश्मा लगाया हुआ है और उनके बाल लंबे हैं। ये लुक कार्तिक आर्यन पर अच्छा भी लग रहा है। उनके आउटफिट पर TRTV का बैच लगा हुआ है और शर्ट पर लाल धब्बे लगे हुए हैं।
12 दिसंबर को कार्तिक आर्यन ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी और सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी थी। कार्तिक आर्यन ने तब इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि शुरू करें धमाका लेकर प्रभु का नाम। फिल्म की बात करें तो इसकी कहानी मुंबई बेस्ड होगी। फिल्म की कहानी में एक रिपोर्टर को एक अनजान व्यक्ति से कॉल आता है जो बांद्रा-वरली सी लिंक को उड़ाने की धमकी देता है। रॉनी स्क्रूवाला की RSVP और राम माधवानी फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
वहीं अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'धमाका' के निर्देशक राम माधवानी इस प्रोजेक्ट के साथ कुछ बड़ा करने की फिराक में हैं। जानकारी के मुताबिक राम ने फैसला किया है वह इस फिल्म की पूरी शूटिंग मात्र 20 दिन में ही खत्म कर लेंगे। वैसे योजना तो पूरी शूटिंग 16 में ही खत्म करने की है लेकिन चार दिन कोई ऊंच नीच होने की संभावना की वजह से जोड़ दिए हैं।
बता दें कि ये फिल्म एक होटल में फिल्माई जाएगी और इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली गई है। फिल्म को बनाने में कोई दिक्कत न आए इसके लिए होटल के स्टाफ को ही क्रू का दर्जा दिया जाएगा। पूरे होटल को 20 दिन के लिए बुक किया गया है। इस दौरान न तो कोई बाहर आएगा और न ही बाहर जाएगा। यह योजना कोरोना वायरस से बचने के लिए भी बनाई गई है।
