{"_id":"5f373a538ebc3e62254e20ce","slug":"actress-rakhee-gulzar-birthday-special-and-her-relation-journey-with-gulzar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के कुछ समय बाद ही अलग हो गए थे राखी और गुलजार, 47 साल बाद भी नहीं लिया तलाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के कुछ समय बाद ही अलग हो गए थे राखी और गुलजार, 47 साल बाद भी नहीं लिया तलाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 15 Aug 2020 06:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
राखी और गुलजार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की आजादी वाले दिन अभिनेत्री राखी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं। हीरोइन से लेकर बहन और मां तक के किरदार में राखी ने ऐसे जज्बात दिखाए कि दर्शकों को उनका हर किरदार याद रह गया। उन्हें नेशनल अवॉर्ड और पद्मश्री पुरस्कार जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा गया।
2 of 6
गुलजार और राखी
अपने करियर के शीर्ष पर राखी ने गीतकार और निर्देशक गुलजार से शादी करने का फैसला किया था। 15 मई 1973 को राखी और गुलजार शादी के बंधन में बंध गए थे। उनकी शादी के कुछ वक्त बाद बेटी मेघना का जन्म हुआ। लेकिन एक साल भी नहीं बीता कि राखी और गुलजार के रिश्तों में खटास आ गई।
3 of 6
राखी-गुलजार
- फोटो : social media
शादी के एक साल बाद राखी और गुलजार ने अलग होने का फैसला कर लिया। कहा तो ये भी जाता है गुलजार साहब इस बात के खिलाफ थे कि राखी फिल्मों में काम करें और उन्होंने शादी से पहले भी ऐसी शर्त रखी थी। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
राखी-गुलजार
- फोटो : social media
गुलजार से अलग होने के बाद राखी ने बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी खेली। जिसमें उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। इनमें कभी-कभी, कसमे वादे, त्रिशूल, मुकद्दर का सिकंदर, दूसरा आदमी, जुर्माना, काला पत्थर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
राखी गुलजार
- फोटो : सोशल मीडिया
राखी और गुलजार के रिश्ते को ठीक तरह से समझना है तो इतना जान लीजिए कि शादी के 47 साल बाद भी दोनों ने तलाक नहीं लिया। यहां तक कि वो आज भी अपना रिश्ता उसी तरह से निभा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।