{"_id":"5ca58e29bdec221420475184","slug":"actress-ramya-krishnan-will-be-seen-with-amitabh-bachchan-after-20-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के साथ फिर नजर आएंगी 'शिवगामी देवी', 20 साल पहले बिग बी संग दी थी ये हिट फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ के साथ फिर नजर आएंगी 'शिवगामी देवी', 20 साल पहले बिग बी संग दी थी ये हिट फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन फिलहाल एक तमिल फिल्म 'उयर्नथा मनिथन' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बीतें दिनों शूटिंग सेट से उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई थी। इन तस्वीरों में बिग बी का लुक सामने आ था। अब खबर है कि फिल्म में उनके साथ साउथ फिल्मों की अभिनेत्री राम्या कृष्णन नजर आएंगी। यह जोड़ी बीस साल बाद फिर एक साथ काम करेगी। इससे पहले इन्हें सुपरहिट हिंदी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में एक एक साथ देखा गया था।
2 of 5
Big B
उयर्नथा मनिथन बिग बी की तमिल डेब्यू फिल्म होगी। फिल्म का निर्देशन तमिलवान कर रहे हैं। फिल्म में अमिताभ फुल लेंथ रोल में नजर आएंगे। फिल्म हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक तमिलवान ने एक इंटरव्यू में बताया 'अमित जी और राम्या की जोड़ी के साथ दर्शकों को दिलचस्प कहानी देखने को मिलेगी, दो बड़े कलाकारों के साथ काम करना बेहद रोमांचक होता है, फिल्म में अभी दोनों के कई शूट बाकी हैं जिनपर काम चल रहा है।'
3 of 5
amitabh bachchan
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बॉलीवुड
- फोटो : social media
वहीं, फिल्म में मुख्य अभिनेता का किरदार कर रहे एसजे सूर्या ने अपने ट्विटर हैंडल पर बिग बी के लुक की कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ उन्होंने लिखा था 'मेरे जीवन का सबसे सुखद पल, जो मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था भगवान, मां और पिताजी का आभारी हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
amitabh bachchan
बता दें कि इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा बीते वर्ष 2018 में ही कर दी गई थी। फिल्म तमिल के साथ हिंदी में भी बनाई जा रही है। अभिनेता सूर्या ने बताया कि बिग बी ने इस फिल्म के लिए 35 दिन खासतौर पर रिजर्व रखे थे। इसका कारण उनका बाकी की फिल्मों में बिजी होना है। बिग बी ने खुद 35 दिनों मे शेड्यूल पूरा करने की बात कही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।