फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्थडे पर रानी ने चाहने वालों को दिया ये खास संदेश, कोरोना के चलते नहीं करेंगी पार्टी

Sat, 21 Mar 2020 11:50 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sat, 21 Mar 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Actress Rani Mukerji Will Not Do Her Birthday Party Due To Coronavirus
‪‪Rani Mukerji‬

हिंदी सिनेमा की मर्दानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने 25 साल पूरे किए हैं, इसलिए उनके पास इस दिन को मनाने के दो कारण मौजूद हैं। लेकिन, कोरोना वायरस के माहौल में रानी ने अपने इस खास दिन को लेकर कोई योजना नहीं बनाई है। वह घर पर ही हैं और इस खास मौके के लिए किसी तरह की कोई पार्टी आयोजित नहीं कर रही हैं। अपने चाहने वालों से भी उन्होंने इस दिन किसी तरह के फूल या उपहार न भेजने की अपील की है।

Actress Rani Mukerji Will Not Do Her Birthday Party Due To Coronavirus
पिता के साथ रानी मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

रानी अपने दिन की योजना के बारे में बताते हुए कहती हैं, 'मैं अपने पति आदित्य चोपड़ा और बेटी आदिरा के साथ अपना पूरा दिन बताऊंगी। मेरा जन्मदिन मेरे लिए वह दिन होता है, जिस दिन मैं पूरी तरह से अपना वक्त अपने परिवार के साथ बिताती हूं। जिस चीज को मैं आज सबसे ज्यादा याद करती हूं, वह मेरे स्वर्गवासी पिताजी राम मुखर्जी हैं। इस दुख का सामना मैं पिछले साल से कर रही हूं। इसी वजह से मैं पिछले साल भी अपना जन्मदिन नहीं मना सकी थी। मुझे ऐसा महसूस ही नहीं हो रहा था कि मेरे पिताजी अब यहां मौजूद नहीं हैं।'

Actress Rani Mukerji Will Not Do Her Birthday Party Due To Coronavirus
rani mukerji

हिंदी सिनेमा में अभिनेत्रियों के करियर की उम्र बहुत कम होती है। ऐसे में रानी मुखर्जी उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अभी तक फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। रानी इस बारे में कहती हैं, 'यहां पर मैं एक बात साफ कर देना चाहती हूं, कि मुझे किसी भी फिल्म को करने के लिए क्या चीज प्रेरित करती है? क्या कारण है कि मैं कुछ निश्चित फिल्मों को करना ही पसंद करती हूं? मैं किसी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए फिल्म नहीं करती, बल्कि मैं चाहती हूं कि वह फिल्म समाज को जो संदेश दे, मैं उस कहानी को बड़े स्तर पर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने में मदद करूं। यही कारण है कि मेरे दिल ने 'मर्दानी' और 'हिचकी' जैसी फिल्मों को करने के लिए मुझे बाध्य किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Rani Mukerji Will Not Do Her Birthday Party Due To Coronavirus
Bunty Aur Babli 2 - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

बता दें कि रानी मुखर्जी को हाल ही में 'मर्दानी' की सीक्वल फिल्म 'मर्दानी 2' में देखा गया था। इस फिल्म ने समीक्षकों और दर्शकों से बहुत प्यार बटोरा। अब रानी अपनी अभिषेक बच्चन के साथ की गई फिल्म 'बंटी और बबली' के सीक्वल में नजर आएंगी। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और शर्वरी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed