बेबी डॉल, देसी लुक, सुपर गर्ल फ्रॉम चाइना जैसे गानों से मशहूर हुईं बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की कोरोना वायरस (Coronavirus) से ग्रसित होने की खबर के बाद उनके साथ पार्टी में शामिल होने वाले सैकड़ों लोगों पर वायरस से संक्रमित होने का खतरा मंडराने लगा है। कनिका की इस पार्टी में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। आइए जानते हैं इन मशहूर हस्तियों के नाम।
Coronavirus: लखनऊ की पार्टी में किन-किन लोगों से मिली थीं Covid-19 से संक्रमित कनिका कपूर, यहां देखिए लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसुंधरा राजे
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी इस पार्टी का हिस्सा बनी थीं। हालांकि कनिका की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है। वसुंधरा ने ट्वीट कर लिखा- 'कुछ दिन पहले दुष्यंत और उनके ससुराल वालों के साथ मैं लखनऊ में एक डिनर पर गई थी। कनिका कपूर, जो कि कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं, वो भी उस डिनर में बतौर अतिथि मौजूद थीं। सावधानी के तौर पर मैं और दुष्यंत सेल्फ-आइसोलेशन में हैं और हम सभी आवश्यक निर्देशों का पालन कर रहे हैं।'
दुष्यंत सिंह
सांसद दुष्यंत सिंह को भी कनिका के साथ ताज होटल में हुई इस पार्टी में देखा जा सकता है। दुष्यंत सिंह वसुंधरा राजे के बेटे हैं। दुष्यंत सिंह ने भी खुद को आइसोलेशन में रखा है।
क्या एयरपोर्ट पर ही कनिका को दी गई थी आइसोलेट रहने की सलाह, दरकिनार कर नापीं लखनऊ से लेकर कानपुर की गलियां?
जय प्रताप सिंह
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को भी सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है। कोरोना वायरस पॉजिटिव बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। इस पार्टी में जय प्रताप सिंह की पत्नी भी थीं जोकि अब आइसोलेशन में हैं।
आदिल अहमद
खबरों की मानें तो पेशे से इंटीरियर डिजाइनर आदिल भी इस पार्टी में पहुंचे हुए थे जसमें कोरोना पॉजिटिव कनिका कपूर शामिल हुई थीं। कोरोना संक्रमित होने पर अब उनके पूरे परिवार का टेस्ट होगा। उनके परिवार में कुल छह लोग हैं जिनका अब टेस्ट होगा। वहीं कनिका कपूर का मामला सामने आने के साथ ही होटल को अस्थाई समय तक बंद कर दिया गया है।