पूरे विश्व में कोरोना वायरस का आतंक देखने को मिल रहा है। ऐसे में सिनेमा भी इस समस्या से जूझता दिख रहा है। एक तरफ जहां फिल्मों और कार्यक्रमों की शूटिंग रोक दी गई है, तो वहीं कई बड़े आयोजन भी अनिश्चितकाल तक के लिए टाल दिए गए हैं। वहीं सिनेमा के सितारे भी कोरोना वायरस को लेकर अपनी बात रख रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर अमिताभ बच्चन ने कोरोना वायरस से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट किया है।
कोरोना वायरस को सुपरमैन बनकर हराना चाहते हैं अमिताभ, वायरल हो रही है थ्रोबैक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कोरोना वायरस से जुड़ा एक और पोस्ट किया है। इस पोस्ट में अमिताभ सुपरमैन जैसी ड्रेस में नजर आ रहे हैं। बता दें कि ये थ्रोबैक तस्वीर अभिषेक बच्चन के जन्मदिन की है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ ने ही तस्वीर के साथ पोस्ट में दी है।
वहीं अमिताभ बच्चन ने इस पोस्ट में आगे लिखा है, 'काश की वास्तव में हम सुपरमैन बन कर इस सभयंकर महामारी कोरोना वायरस को सदा के लिए नष्ट कर सकते।' अमिताभ के इस जिंदादिल पोस्ट को सभी सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं।
T 3476 - A fancy dress birthday party for Abhishek in his very early years .. dress theme 'SUPERMAN' ..
काश की वास्तव में हम superman बन कर इस सभयंकर महामारी Corona Virus को सदा के लिए नष्ट कर सकते !! pic.twitter.com/DvT90WYs6f
बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कोरोना वायरस पर अमिताभ ने कोई सोशल मीडिया पोस्ट किया हो। इससे पहले भी अमिताभ बच्चन के वीडियो पोस्ट कोरोना पर सामने आ चुके हैं। एक कविता में अमिताभ कोरोना को ठेंगा दिखाने की बात कर रहे थे।
T 3468 - Concerned about the COVID 19 .. just doodled some lines .. in verse .. please stay safe .. 🙏 pic.twitter.com/80idolmkRZ
वैसे बात अमिताभ के वर्कफ्रंट की करें तो उनके पास रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र, आयुष्मान खुराना के साथ गुलाबो सिताबो, इमरान हाशमी के साथ चेहरे और फिल्म झुंड शामिल है। वहीं इस दिनों कोरोना वायरस के कारण शूटिंग बंद है तो बिग बी घर पर ही अपना ज्यादातर वक्त बिता रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैंस को वक्त दे रहे हैं।