अभिनेत्री समीरा रेड्डी इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर अपनी बॉडी के बारे में भी अक्सर लिखती रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपनी बॉडी के बारे में बड़ी बात लिखी है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
फोटोशूट में स्लिम दिखाने के लिए समीरा रेड्डी की तस्वीर को किया गया था एडिट, 10 साल बाद अभिनेत्री ने खोला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीरा रेड्डी ने अपनी 10 साल पुरानी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी बॉडी के बारे में लिखा है। समीरा रेड्डी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में समीरा रेड्डी व्हाइट कलर की ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है।
समीरा रेड्डी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'क्या आप इस तस्वीर में सेल्युलाइट देख सकते हैं? चहरे पर दाने? मेरी बैली की लूज स्किन? असली जॉलाइन? असली कमर? मेरी बॉडी के कौन से हिस्से को एडिट नहीं किया गया? इसका जवाब यही है कि 2010 की इस तस्वीर में मेरी बॉडी के हर हिस्से को साफ किया, घुमाया और पतला दिखाने के लिए एडिट किया गया था।
समीरा रेड्डी ने पोस्ट में आगे लिखा, 'काश उनके पास ओरिजनल बिना एडिट की हुई तस्वीर होती ताकि मैं दोनों की तुलना कर अंतर दिखा पाती है। इस पोस्ट में समीरा रेड्डी ने यह भी बताया कि उन्हें अपने इस लुक को स्वीकार करने में थोड़ा समय लगा जैसे कि वह है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'मुझे यह महसूस करने में थोड़ा समय लगा कि मेरी बॉडी जैसी है मुझे उसी से प्यार करने की जरूरत है और कोई भी उस सुविधा को महसूस नहीं करा सकता है, आपके अलावा!'
सोशल मीडिया पर समीरा रेड्डी की यह तस्वीर और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि समीरा रेड्डी ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 2002 में फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से की थी। वह मुख्य अभिनेत्री के तौर पर आखिरी बार फिल्म तेज में दिखाई दी थीं। उनकी यह फिल्म साल 2012 में आई थी।
पढ़ें: इस वजह से संजय दत्त से मिलीं कंगना रणौत, वायरल हुई मुलाकात की तस्वीर