फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारती सिंह को ड्रग्स सप्लाई करने वाले शख्स को एनसीबी ने रंगे हाथों दबोचा, डिलीवरी ब्वॉय बनकर चलाता था धंधा

Fri, 27 Nov 2020 06:59 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 27 Nov 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
NCB Arrests Drug Peddler Who Supplies Drugs To Comedian Bharti singh and Harsh Limbachiyaa
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया - फोटो : इंडियाज बेस्ट डांसर

बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रही नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। हाल ही में इस मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार किया गया था। अब हाल ही में खबर है कि एनसीबी की टीम ने भारती को ड्रग्स सप्लाई करने वाले ड्रग पैडलर को भी गिरफ्तार कर लिया है।

NCB Arrests Drug Peddler Who Supplies Drugs To Comedian Bharti singh and Harsh Limbachiyaa
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

खबर है कि बुधवार की रात एनसीबी की टीम ने कार्रवाी करते हुए सुनील गवाई नामक ड्रग पैडलर को पकड़ा। पकड़े गए ड्र्ग पैडलर के पास से 1 किलो से ज्यादा ड्रग्स बरामद की गई है। इस दौरान ड्रग पैडलर से पूछताछ भी की गई जिसमें उसने डिलीवरी ब्वॉय बनकर सभी क्लाइंट्स को ड्रग्स सप्लाई करने की बात कबूल की है।

NCB Arrests Drug Peddler Who Supplies Drugs To Comedian Bharti singh and Harsh Limbachiyaa
Haarsh Limbachiyaa and Bharti Singh - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

पकड़े गए ड्रग पैडलर सुनील ने इस बात को भी कबूल किया है कि उनसे कॉमेडियन भारीत सिंह को ड्रग्स सप्लाई किया है। उसने बताया कि उसका नेटवर्क पश्चिमी मुंबई में ज्यादा सक्रिय था और उसके ज्यादातर क्लाइंट्स भी उसी इलाके में थे। ऐसे में ये पैडलर पुलिस से बचने के लिए फूड डिलीवरी ब्वॉय बनकर जाता था और माल ड्रग्स डिलीवर करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
NCB Arrests Drug Peddler Who Supplies Drugs To Comedian Bharti singh and Harsh Limbachiyaa
हिरासत में भारती सिंह - फोटो : ani

बता दें कि एनसीबी की टीम ने शनिवार 21 नवंबर को मुंबई में 3 जगहों पर छापेमार कार्रवाई की थी। जिसमें भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया का घर भी शामिल था। भारती के घर से करीब 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद भारती और उनके पति हर्ष को एनसीबी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने ड्रग्स के सेवन की बात कुबूल की थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर 4 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

विज्ञापन
NCB Arrests Drug Peddler Who Supplies Drugs To Comedian Bharti singh and Harsh Limbachiyaa
श्रद्धा, रकुल, सारा, दीपिका - फोटो : इंस्टाग्राम

हालांकि मामले में हर्ष और भारती दोनों को ही फिलहाल जमानत मिल चुकी है। लेकिन ड्र्ग पैडलर के पकड़ेजाने के बाद कई और भी सितारों के नाम खुलासा हो सकता है। गौरतलब है कि ये मामला दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उठा था। इस मामले की आंच अब तक कई बॉलीवुड हस्तियों तक पहुंच चुकी है। जिनमें सारा अली खान, दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे शामिल हैं।

पढ़ें: अली गोनी जैस्मिन भसीन का ऑडियो क्लिप वायरल, BIGG BOSS की TRP को लेकर कर रहे हैं बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed