फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Great Indian kitchen: साउथ की सुपरहिट फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' की हिंदी रीमेक में नजर आएंगी सान्या मल्होत्रा, निभाएंगी ये शानदार रोल

Thu, 17 Feb 2022 01:08 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 01:08 AM IST
विज्ञापन
Actress Sanya Malhotra to play lead role in Hindi remake of The Great Indian Kitchen
सान्या मल्होत्रा - फोटो : insta

इस समय साउथ की फिल्में हिंदी भाषी दर्शकों खूब पसंद आ रही हैं और बॉलीवुड की फिल्मों को  कड़ी टक्कर दे रही हैं। साउथ की कई हिंदी रीमेक भी बॉलीवुड में हिट साबित  हुई हैं, इसलिए बॉलीवुड के कई प्रोड्यूसर साउथ की हिट फिल्मों के हिंदी रीमेक बनाते रहते हैं, या यूं कहें की बॉलीवुड में तो जैसे साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक बनाने का चलन सा हो गया है। साउथ की हिंदी रीमेक की लिस्ट में अब एक और नई फिल्म का नाम जुड़ गया है। खबर है कि मलयालम की सुपरहिट फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का भी हिंदी रीमेक बनने जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका निभा सकती है।

Actress Sanya Malhotra to play lead role in Hindi remake of The Great Indian Kitchen
सान्या मल्होत्रा - फोटो : insta

शुरु हो चुकी है फिल्म कास्ट की तलाश
रिपोट्स के मुताबिक मलयालम फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' के हिंदी रीमेक बनाने के राइट्स विक्की बहरी और हरमन बवेजा ने खरीदे हैं, और अब इस फिल्म की कास्ट की तलाश भी शुरु हो चुकी है। खबर के मुताबिक कई कलाकारों से इस बारे में बात भी की जा चुकी है।

Actress Sanya Malhotra to play lead role in Hindi remake of The Great Indian Kitchen
सान्या मल्होत्रा - फोटो : insta

निमिषा सजयन के किरदार में दिखाई देंगी सान्या मल्होत्रा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मेकर्स ने बतौर लीड रोल के लिए एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा को  कास्ट करने का फैसला किया है। अगर 'द ग्रेट इंडियन किचन' फिल्म के हिंदी रीमेक में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा काम करती हैं तो वह इसमें एक्ट्रेस निमिषा सजयन का किरदार निभाती नजर आएंगी। हालांकि अभी इस बारे में किसी भी तरह सा आधिकारिक तौर पर पुष्टी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Sanya Malhotra to play lead role in Hindi remake of The Great Indian Kitchen
सान्या मल्होत्रा - फोटो : insta

इसी साल शुरु हो सकती है शूटिंग-
सूत्रों के मुताबिक 'द ग्रेट इंडियन किचन' के हिंदी रीमेक की स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसी साल 2022 के मध्य में फिल्म की शूटिंग भी शुरु कर दी जाएगी। 'द ग्रेट इंडियन किचन' फिल्म शादी के बाद लड़की की जिंदगी की कहानी दिखाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed