फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hijab Row: तस्वीर शेयर कर ट्रोल करने वाले को स्वरा भास्कर ने दिया मुंह तोड़ जवाब, कहा- हां, बम लग रही हूं

Wed, 16 Feb 2022 11:40 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 16 Feb 2022 11:40 PM IST
सार

कर्नाटक के शिक्षण संस्थान से शुरू हिजाब विवाद अब देश भर में अपनी जड़े फैलाता जा रहा है। यह मामला एक तरफ जहां सियासी रंग लेता जा रहा है, तो वहीं कई जानी-मानी हस्तियां भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
Hijab Row: Swara Bhaskar gave a befitting reply to the troll who shared the picture said-Yes I am looking a hottie
स्वरा भास्कर - फोटो : Social media

कर्नाटक के शिक्षण संस्थान से शुरू हिजाब विवाद अब देश भर में अपनी जड़े फैलाता जा रहा है। यह मामला एक तरफ जहां सियासी रंग लेता जा रहा है, तो वहीं कई जानी-मानी हस्तियां भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच इस मामले पर बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस मामले में अपनी राय रखते हुए अभिनेत्री ने हिजाब विवाद को महाभारत में हुए द्रौपदी चीर हरण से जोड़ दिया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अभिनेत्री को जमकर ट्रोल किया।

सोशल मीडिया पर अभिनेत्री को द्रौपदी चीर हरण की तुलना हिजाब विवाद से करने पर जमकर आलोचनाएं झेलनी पड़ रही है। ऐसे में एक यूजर ने अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए उनके छोटे कपड़े पहनने पर सवाल करते हुए हिजाब की वकालत करने पर उन्हें ट्रोल किया था। वहीं अब स्वरा भास्कर ने इस ट्विटर यूजर को तगड़ा जवाब देते हुए अपना पक्ष रखा है।

Hijab Row: Swara Bhaskar gave a befitting reply to the troll who shared the picture said-Yes I am looking a hottie
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया

इस यूजर ने स्वरा भास्कर की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ट्विटर पर लिखा था, वह हिजाब की वकालत करती हैं और खुद ऐसे कपड़े पहनती हैं। यूजर को मुंह तोड़ जवाब देते हुए स्वरा ने लिखा, हां मैं ही हूं और बम लग रही हूं। शुक्रिया मेरी यह तस्वीर शेयर करने और दुनिया को याद दिलाने के लिए शुक्रिया कि मैं भी एक हॉटी हूं। मैं महिलाओं के कपड़े चुनने के अधिकार की वकालत कर रही थी। आप चॉइस समझ रही हैं ना, कोई नहीं आप रहने दो। आप करो स्लटशेम किसी और को- उसमें भी फेल।

Hijab Row: Swara Bhaskar gave a befitting reply to the troll who shared the picture said-Yes I am looking a hottie
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram

दरअसल, देश भर में जारी हिजाब विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्वरा भास्कर ने बीते दिनों ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने हिजाब विवाद की तुलना द्वापर युग में हुए द्रौपदी चीर हरण से कर डाली थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, महाभारत में द्रौपदी के जबरन कपड़े उतारे गए थे और सभा में बैठे जिम्मेदार, शक्तिशाली, कानून बनाने वाले देखते रहे….ऐसे ही आज याद आ गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hijab Row: Swara Bhaskar gave a befitting reply to the troll who shared the picture said-Yes I am looking a hottie
स्वरा भास्कर - फोटो : Insatagram- @reallyswara

अभिनेत्री की यह प्रतिक्रिया सामने आते ही सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। स्वरा की आलोचना करते हुए लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अभिनेत्री के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनके इतिहास और पौराणिक ज्ञान पर सवाल उठाते भी नजर आ रहे हैं। वहीं कई लोगों ने उन्हें महाभारत देखने तक की सलाह दे डाली।

 

विज्ञापन
Hijab Row: Swara Bhaskar gave a befitting reply to the troll who shared the picture said-Yes I am looking a hottie
हिजाब पर विवाद - फोटो : Social Media

दरअसल, मामला कर्नाटक के उडुपी के एक कॉलेज का है, जहां बीते महीने को कुछ छात्राएं हिजाब पहनकर कॉलेज पहुंचीं तो उन्हें कक्षा में प्रवेश नहीं दिया गया। इस वजह से एक छात्रा ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर करते हुए हिजाब पहनकर कक्षा जाने की अनुमति मांगी थी। ऐसे में मामले को लेकर बढ़ते तनाव के बीच कर्नाटक हाईकोर्ट ने मामले में फैसला आने तक सभी छात्रों पर किसी भी तरह के धार्मिक परिधान में कॉलेज आने पर रोक लगा दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed