फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bappi Lahiri Death: बप्पी लाहिड़ी के निधन के बाद कौन होगा उनके आभूषणों का मालिक? बच्चों ने किया यह फैसला

Wed, 16 Feb 2022 10:15 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 16 Feb 2022 10:15 PM IST
सार

भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। 80 और 90 के दशक में अपने डिस्को गीत के लिए मशहूर बप्पी दा ने 69 साल उम्र में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Bappi Lahiri Death: After Bappi Lahiri death who will be the successor of his gold jewellery His children made this decision
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले संगीतकार और मशहूर गायक बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। 80 और 90 के दशक में अपने डिस्को गीत के लिए मशहूर बप्पी दा ने 69 साल उम्र में अंतिम सांस ली। बप्पी लाहिड़ी को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं, जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई। अपने गानों के साथ ही बप्पी दा अपने सोने के आभूषणों की वजह से भी काफी मशहूर थे। बप्पी दा को म्यूजिक के साथ ही सोने से भी काफी लगाव था।

वह हमेशा गले में सोने की मोटी- मोटी चैन, अंगूठियां पहनकर रहते थे। ऐसे में अब उनके निधन के बाद यह सवाल उठ रहा है कि बप्पी लाहिड़ी के सोने के आभूषणों का क्या किया जाएगा? इस बारे में एक वेबसाइट से बात करते हुए बप्पी दा के करीबी ने बताया कि बप्पी दा का सोने से बहुत करीबी रिश्ता था। उनके लिए सोना सिर्फ आभूषण नहीं थे। वह जानते थे कि अब यह उनकी एक पहचान बन चुका है।

 

Bappi Lahiri Death: After Bappi Lahiri death who will be the successor of his gold jewellery His children made this decision
बप्पी लाहिड़ी की नेटवर्थ - फोटो : Instagram

उन्होंने आगे बताया कि जब लोग कई बार बप्पी दा की सोने की चेन के साथ सेल्फी के लिए पूछते थे, तो गायक बहुत ही विनम्रता से इसके लिए मना कर देते थे। बप्पी दा यह नहीं चाहते थे कि कोई भी उनकी चैन को हाथ लगाए। इसलिए जब भी कोई उनके पैर छूने आता था, तो वह उन से थोड़ी दूरी बनाने की कोशिश करते थे।

Bappi Lahiri Death: After Bappi Lahiri death who will be the successor of his gold jewellery His children made this decision
बप्पी लाहिड़ी की नेटवर्थ - फोटो : facebook

बप्पी लाहिड़ी के पास सोने की अंगूठियां, ब्रेसलेट्स, गणेश जी, डायमंड लगे सोने के ब्रेसलेट, गोल्ड के प्रेम भी है। फिलहाल यह सभी चीजें बक्से में बंद कर अलमारी में रखी हुई है। बप्पी दा के बच्चे अपने पिता की विरासत को इसी तरह बरकरार रखना चाहते हैं। इसीलिए उन्होंने इन सब चीजों को संरक्षित करने का फैसला किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bappi Lahiri Death: After Bappi Lahiri death who will be the successor of his gold jewellery His children made this decision
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बप्पी दा के आखिरी समय में उनकी बेटी रीमा लाहिड़ी उनके साथ थी। खबरों के मुताबिक बप्पी दा के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि गायक ने अपनी बेटी के हाथों में ही अंतिम सांस ली है। उनकी बेटी रीमा ही वह आखिरी शख्स थी, जिनसे बप्पी दा ने आखिरी बार बात की थी। बप्पी लाहिड़ी के निधन से उनका पूरा परिवार बुरी तरह टूट गया है।

विज्ञापन
Bappi Lahiri Death: After Bappi Lahiri death who will be the successor of his gold jewellery His children made this decision
बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि मशहूर गायक- संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार रात मुंबई के एक अस्पताल में कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण निधन हो गया। गायक ने 69 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बप्पी दा के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे मनोरंजन जगत समेत देश भर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार यानी 17 फरवरी को मुंबई के सांताक्रूज स्थित पवन हंस श्मशान घाट में सुबह 10 बजे किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed