{"_id":"657d8f3badea6c0f2100e8e3","slug":"actress-sunny-leone-to-debut-in-malayalam-ott-with-upcoming-web-series-pan-indian-sundari-know-here-details-2023-12-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sunny Leone: मलयालम वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहीं सनी लियोनी, 'पैन इंडियन सुंदरी' से करेंगी डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sunny Leone: मलयालम वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रहीं सनी लियोनी, 'पैन इंडियन सुंदरी' से करेंगी डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 16 Dec 2023 05:23 PM IST
सार
वेब सीरीज पैन इंडियन सुंदरी की रिलीज डेट का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वेब सीरीज के सेट से एक कथित घटना वायरल हुई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों भीमन रघु के सनी लियोनी की तरफ उत्साह से दौड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी जल्द ही मलयालम ओटीटी में कदम रखने जा रही हैं। वह मलयालम वेब सीरीज पैन इंडियन सुंदरी से अपना डेब्यू कर रही हैं। एचआर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज को रिलीज किया जाएगा। इसे लेकर अभी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। यह एक हाई बजट की कॉमेडी एक्शन थ्रिलर सीरीज है। इसमें मालविका श्रीनाथ और अप्पानी सारथ भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा अन्य कलाकारों और क्रू में मलयालम इंडस्ट्री के कई दिग्गज शामिल हैं।
2 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
एचआर प्रोडक्शंस के बैनर तले श्रीना प्रतापन द्वारा इसे निर्मित किया गया है। वहीं सतीश कुमार ने वेब सीरीज पैन इंडियन सुंदरी को लिखा और निर्देशित किया है। इसका स्क्रीनप्ले प्रिंस डेनी और लेनिन जॉनी ने किया है। अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है कि सनी लियोनी इस वेब सीरीज में बतौर अतिथि की भूमिका में नजर आएंगी या इसकी कहानी उनके ईर्द-गिर्द घूमती है।
वेब सीरीज पैन इंडियन सुंदरी की रिलीज डेट का भी अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। वेब सीरीज के सेट से एक कथित घटना वायरल हुई है। सोशल मीडिया पर इन दिनों भीमन रघु के सनी लियोनी की तरफ उत्साह से दौड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उस वक्त का है, जब सनी एक आभूषण उद्घाटन कार्यक्रम में दीपक जला रही थीं। इस दौरान रघु सफेद शर्ट पहने हुए कूदते और दौड़ते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद भीमन रघु ने इसे लेकर स्पष्टीकरण भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
भीमन रघु ने कहा, यह वेब सीरीज पैन इंडियन सुंदरी के लिए शूट किया जा रहा था। यह उनके किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज में वह सनी लियोनी के बड़े फैन के रूप में दिखाई देंगे। इसके चलते वह उत्साह से अभिनेत्री की तरफ दौड़ते हुए दिखाई दिए। भीमन के अनुसार, वहां मौजूद दर्शकों में से किसी ने इसे रिकॉर्ड कर लोगों को गुमराह करने के प्रयास से अलग ढंग से पेश किया।
विज्ञापन
5 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
पैन इंडियन सुंदरी में भीमन ने सनी लियोनी के साथ डांस करने की बात भी कही है। सनी लियोन ने ममूटी की फिल्म मधुरा राजा के एक गीत अनुक्रम से मलयालम फिल्मों में अपना डेब्यू किया है। वहीं, उनकी मलयालम फिल्म रंगीला की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।