{"_id":"5e4136ca8ebc3ee61d7fa3d9","slug":"actress-tina-ambani-birthday-special-here-unseen-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबानी खानदान की बहू बनने से पहले ऐसी दिखती थीं टीना अंबानी, जन्मदिन पर देखें अनदेखी तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अंबानी खानदान की बहू बनने से पहले ऐसी दिखती थीं टीना अंबानी, जन्मदिन पर देखें अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 10 Feb 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tina ambani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री टीना अंबानी फिल्मों से दूर शादीशुदा जिंदगी में व्यस्त हैं। 'रॉकी', 'कर्ज', 'सौतन', 'देस-परदेस' और सुहाग जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं टीना ने साल 1978 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उनके लुक्स में काफी बदलाव आ चुका है। 11 फरवरी को टीना अंबानी का 63वां जन्म है। इस मौके पर चलिए आपको उनकी अनदेखी तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं।
2 of 5
tina ambani
- फोटो : social media
1975 में 'फेमिना टीन प्रिंसेस' का खिताब जीतकर टीना ने बॉलीवुड में करियर की शुरुआत की। 21 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म 'देस परदेस' से बॉलीवुड में कदम रखा था। यह फिल्म 1978 में रिलीज हुई थी।
3 of 5
tina ambani
- फोटो : social media
1981 में सुनील दत्त ने बेटे संजय दत्त को फिल्म रॉकी से लॉन्च किया। इस फिल्म में संजय दत्त के अपोजिट टीना थीं। ये फिल्म टीना के करियर की सफल फिल्मों में से एक थी। करियर के शुरुआती मोड़ पर ये फिल्म टीना के लिए काफी अहम साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
tina ambani
- फोटो : social media
80 के दशक में टीना ने राजेश खन्ना के साथ कई सुपरहिट फिल्में दीं। दोनों ने करीब 10 फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें से ज्यादातर हिट साबित हुईं। 1991 में टीना देश के बड़े उद्योगपति अनिल अंबानी से शादी कर फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं। कहा जाता है अंबानी खानदान को टीना का फिल्मी दुनिया में काम करना पसंद नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
tina ambani
- फोटो : social media
अनिल अंबानी और टीना की लव स्टोरी भी काफी रोचक है। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जहां अनिल अंबानी पहली नजर में ही टीना अंबानी पर दिल हार बैठे थे। इसके बाद दोनों की अमेरिका में एक बार नॉर्मल मुलाकात हुई। शुरुआत में अंबानी का परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं था लेकिन दोनों का प्यार देखकर आखिर में वो भी मान गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।