{"_id":"5cac7881bdec222aaf37d13e","slug":"actress-vimi-tragic-life-story-she-faced-financial-crisis-becuase-of-her-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक्ट्रेस को पति ने कर दिया था कंगाल, शराब की लत ने प्रॉस्टीट्यूट बनने पर किया था मजबूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक्ट्रेस को पति ने कर दिया था कंगाल, शराब की लत ने प्रॉस्टीट्यूट बनने पर किया था मजबूर
Wed, 10 Apr 2019 09:55 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2019 09:55 AM IST
विज्ञापन
vimi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 और 70 के दशक में बॉलीवुड में एक ऐसी हीरोइन की एंट्री हुई जिसकी खूबसूरती और अदाओं का हर कोई दीवाना हो गया। ये हीरोइन थी विम्मी जो बीआर चोपड़ा की खोज थीं। विम्मी बेहद सुंदर थी लेकिन उनकी जिंदगी काफी दर्द भरी रही।
vimi
फिल्मों में आने से पहले ही विम्मी शादीशुदा थीं और उनकी पहली फिल्म रही 1967 में आई 'हमराज'। इस फिल्म में उनके साथ सुनील दत्त थे। फिल्म तो हिट रही और उसमें उनकी एक्टिंग को काफी सराहा भी गया। इसके बाद तो विम्मी उस दौर की बड़ी स्टार बन गईं और निर्देशकों, प्रोड्यूसर उनके घर के चक्कर काटने लगे। लेकिन उनका करियर उनके पति की वजह से चल नहीं पाया।
vimi
एक वेबसाइट के मुताबिक, विम्मी के पति उन्हें काफी प्रताड़ित करते थे। यहां तक कि विम्मी को कौन सी फिल्म करनी चाहिए या नहीं, ये सब विम्मी के पति तय करते। पति की वजह से उनका स्टाडम कम होने लगा। इससे तंग आकर विम्मी अपने पति से अलग हो गईं लेकिन पति की वजह से उनकी जो छवि धूमिल हुई उससे उनके करियर पर काफी असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
vimi
फिल्ममेकर उनसे कतराने लगे और विम्मी को फिल्में मिलना बंद हो गईं, जिससे विम्मी के पास ना तो कोई इमोशनल सपोर्ट बचा और ना ही प्रोफेशनल। काम ना मिलने की वजह से विम्मी के पास आर्थिक तंगी हो गई। लेकिन इससे भी बुरा तो तब हुआ जब विम्मी ने कई प्रोड्यूसरों से आर्थिक मदद मांगी और सभी ने इंकार कर दिया। इसके बाद तो विम्मी की माली हालत और बुरी हो गई।
विज्ञापन
vimi
एक वक्त पर जिस हीरोइन के फिल्म में होने से ही फिल्म हिट हो जाती थी, बाद में उस हीरोइन को ही फिल्मों के लाले पड़ गए और जो बची-खुची फिल्में रिलीज हुईं वो भी फ्लॉप हो गईं। विम्मी की निजी जिंदगी भी काफी बुरे दौर से गुजर रही थी। आर्थिक तंगी के कारण विम्मी को अपना बंगला भी छोड़ना पड़ा जिसमें वो रह रहीं थीं।