{"_id":"5cad5cecbdec221460793d4e","slug":"nawazuddin-siddiqui-says-i-got-a-hand-fracture-a-muscle-pull-being-dragged-for-a-selfie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेने के लिए फैन ने नवाजुद्दीन का पकड़ा था कॉलर, अब बताया हाथ में हो गया था फ्रैक्चर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सेल्फी लेने के लिए फैन ने नवाजुद्दीन का पकड़ा था कॉलर, अब बताया हाथ में हो गया था फ्रैक्चर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 10 Apr 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नवाजुद्दीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui) आज भले ही बॉलीवुड में एक बड़े स्टार हों लेकिन उन्होंने ये मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया है। जूनियर आर्टिस्ट से लेकर एक बड़ा स्टार होने तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने काफी कुछ सहा है। नवाजुद्दीन की फैन फॉलोइंग भी कुछ ऐसी है जो पागलपन की सारी हदें पार करती है।
2 of 5
नवाजुद्दीन
हाल ही में एक वीडियो में सामने आया था कि कानपुर में अपनी अपकमिंग फिल्म 'रात अकेली' है की शूटिंग कर रहे नवाज को देख उनका एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनकी गर्दन पकड़ कर अपनी ओर खींचता है। फैंस की इस हरकत से नवाज एक दम से शॉक्ड हो जाते हैं।
3 of 5
नवाजुद्दीन
इस घटना पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि उस दौरान मेरे हाथ में फ्रैक्चर आ गया था। मेरी मांसपेशियां खिंच गई थीं। लेकिन क्या करें उसका अपना तरीका था। उनका अपना प्यार है।
जब उनसे पूछा गया कि फैंस का ये प्यार कलेक्शन में तब्दील क्यों नहीं हो पाता इस पर उन्होंने कहा- एक दो फिल्में फ्लॉप हो जाने से थोड़ी न कुछ बदल जाता है। बड़े स्टार्स बड़े स्टार्स होते हैं। कई बार बड़े बजट की फिल्म भी फ्लॉप हो जाती है तो कई बार छोटे बजट की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती है।
विज्ञापन
5 of 5
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
गैंग्स ऑफ वासेपुर, मांझी, बदलापुर, किक, राघव रमन और हरामखोर जैसी फिल्मों में उन्होंने खुद को अपने काम के जरिए साबित किया है। बात करें नवाज की आने वाली फिल्म के बारे में तो वह जल्द ही फिल्म रात अकेली है में काम करते नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन हनी त्रेहान कर रहे हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन उत्तर प्रदेश पुलिस के एक अधिकारी की भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।