फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: ससुराल वालों की फेवरेट होकर भी सास-ससुर के साथ नहीं रहती ये एक्ट्रेस, पति के साथ बसाया अलग घर

Fri, 05 May 2023 03:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 05 May 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
Actress who dont live with in laws divyanka tripathi devoleena bhattacharjee debina bonnerjee bharti singh
अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां प्रोफेशन जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। करियर से लेकर शादी तक वह हर चीज के लिए सुर्खियां बटोरती हैं। अक्सर अभिनेत्रियां अपने पति के साथ तस्वीरें साझा करते हुए कपल गोल्स देती हैं। अपने पति की तरह वह अभिनेत्रियां अपने ससुराल वालों की भी चहेती हैं। ससुराल वालों की प्यारी बहू होने के बावजूद वह अपने पति के साथ अलग घर में रहती हैं। चलिए आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में, जिन्होंने शादी के पति के साथ अलग आशियाना बसाया है।

Actress who dont live with in laws divyanka tripathi devoleena bhattacharjee debina bonnerjee bharti singh
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया

अंकिता लोखंडे

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है अभिनेत्री अंकिता लोखंडे का। अंकिता ने टेलीविजन से बॉलीवुड तक का सफर तय किया है। अंकिता ने बिजनेसमैन विक्की जैन के साथ शादी रचाई। अंकिता का ससुराल बिलासपुर में है और वह अपने ससुराल वालों की चहेती बहू हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपने ससुराल में नहीं, बल्कि विक्की के साथ अलग घर में रहती हैं। हालांकि, त्योहारों पर विक्की के साथ वह ससुराल जाती हैं।

Khesari Lal Yadav : खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज, यामिनी सिंह के साथ मचाई धूम

Actress who dont live with in laws divyanka tripathi devoleena bhattacharjee debina bonnerjee bharti singh
गौहर खान-जैद दरबार - फोटो : सोशल मीडिया

गौहर खान

इस लिस्ट में अगला नाम आता है अभिनेत्री गौहर खान का। गौहर खान अपने ससुराल वालों की प्यारी बहू हैं। इन दिनों वह प्रेग्नेंसी पीरियड इंजॉय कर रही हैं, जिसमें उनके ससुराल वाले उनकी हर एक खास चीज का बेहद ध्यान रख रहे हैं। वह भी अपने ससुराल वालों की चहेती बहू हैं, बल्कि वह अपने पति जैद दरबार के साथ अलग घर में रहती हैं। एक बार जब उनसे सवाल किया गया था कि वह अपने ससुराल में क्यों नहीं रहती हैं, तब अभिनेत्री ने जवाब दिया था कि मैंने और मेरे पति ने वह फैसला किया है, जो हमें सूट करता है।

मेट गाला में आलिया को देख फैंस को याद आई दीपिका की ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress who dont live with in laws divyanka tripathi devoleena bhattacharjee debina bonnerjee bharti singh
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारती सिंह

कॉमेडियन भारती सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने स्क्रीन राइटर और टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी रचाई है। हर्ष गुजरात के रहने वाले हैं। ऐसे में अभिनेत्री का ससुराल गुजरात में है। अपने करियर के कारण वह अपने ससुराल में नहीं रहती हैं, बल्कि अपने पति और बेटे लक्ष्य के साथ मुंबई में रहती हैं। हालांकि वह अपने ससुराल वालों की फेवरेट हैं और अपनी सास के साथ प्यारा बॉन्ड शेयर करती हैं।

Salman Khan: 'ग्रूट' के नाम की माला जपते दिखे भाईजान, सलमान के सिर चढ़ा 'गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी' का नशा

विज्ञापन
Actress who dont live with in laws divyanka tripathi devoleena bhattacharjee debina bonnerjee bharti singh
गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

देबिना बनर्जी

इस लिस्ट में अभिनेत्री देबिना बनर्जी भी शामिल हैं। देबिना की शादी गुरमीत चौधरी से हुई है। देबिना भी अपने ससुराल वालों की चहेती हैं। देबिना का ससुराल भी काफी नजदीक है, लेकिन वह अपने पति के साथ अलग घर में रहती हैं। इतना ही नहीं, वह अपनी सास को आंटी कहकर बुलाती हैं। एक बार इस बात पर देबिना बनर्जी को सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब ट्रोल भी किया था।

Cliffhanger Sequel: सिल्वेस्टर स्टैलोन की ‘क्लिफहैंगर’ की सीक्वल के साथ वापसी, इस निर्देशक को मिली जिम्मेदारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed