फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actresses: एक ही एक्टर की मां तो कभी प्रेमिका की भूमिका में दिखीं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट के नाम कर देंगे हैरान

Mon, 25 Sep 2023 12:57 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 25 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Actresses Were Seen In The Role Of Mother And Love interest Of Same Actor Deepika Padukone Sridevi Nargis Dutt
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी सितारे अपने करियर में तरह-तरह के रोल करते हुए नजर आते हैं कहानी की मांग के हिसाब से वह अलग-अलग किरदारों ढल जाते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो पर्दे पर अभिनेताओं की मां बन चुकी है। वहीं, कई फिल्मों में वह उनकी प्रेमिका के किरदार में भी दिख चुकी हैं। आइए जानते हैं इन एक्ट्रेस के बारे में...


Bollywood: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के रिहायशी थे ये बॉलीवुड सितारे, भारत आकर बॉलीवुड में कमाया खूब नाम

Actresses Were Seen In The Role Of Mother And Love interest Of Same Actor Deepika Padukone Sridevi Nargis Dutt
राखी,अमिताभ बच्चन - फोटो : Social media
राखी-अमिताभ बच्चन

राखी 70 के दशक में बॉलीवुड के ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक थीं। अपने करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक शानदार परफॉर्मेंस दी हैं। अभिनेत्री अमिताभ बच्चन के साथ भी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। फिल्म कसमें-वादे में बिग बी के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के दो साल बाद वह शक्ति में अमिताभ बच्चन की मां के रोल में दिखी थीं।

Actresses Were Seen In The Role Of Mother And Love interest Of Same Actor Deepika Padukone Sridevi Nargis Dutt
रजनीकांत, श्रीदेवी - फोटो : अमर उजाला मुंबई
श्रीदेवी-रजनीकांत

श्रीदेवी ने बॉलीवुड के साथ साउथ की कई फिल्मों में भी काम किया। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से वह लाखों दिलों पर राज करती थीं। वह भी उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जिन्होंने एक ही अभिनेता की प्रेमिका और मां का रोल निभाया है। तमिल फिल्म मुंदरु मुडिचु में वह रजनीकांत की मां का किरदार निभा चुकी हैं। वहीं, चालबाज में वह उनकी प्रेमिका के रुप में दिखी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actresses Were Seen In The Role Of Mother And Love interest Of Same Actor Deepika Padukone Sridevi Nargis Dutt
सुनील दत्त, नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
नरगिस दत्त- सुनील दत्त

फिल्म मदर इंडिया भारतीय सिनेमा की आइकॉमिक फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में नरगिस दत्त ने अपनी अदाकारी से सबको हैरान कर दिया था। फिल्म में सुनील दत्त ने उनके बेटे का रोल निभाया था। हालांकि, साल 1964 में रिलीज हुई फिल्म यादें में दोनों रोमांटिक कपल के रूप में दिखे थे।

विज्ञापन
Actresses Were Seen In The Role Of Mother And Love interest Of Same Actor Deepika Padukone Sridevi Nargis Dutt
शर्मिला टैगोर और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
शर्मिला टैगोर- अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन और शर्मिला टैगोर की जोड़ी भी एक समय लोगों ने काफी पसंद की थी। उन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। फरार और बेशर्म में दोनों कपल के रूप में पर्दे पर दिखे थे, लेकिन साल 1982 में आई फिल्म देश प्रेमी में अभिनेत्री ने बिग बी की मां रोल निभाया था।
Dulquer Salmaan: दुलकर सलमान ने शुरू की 'लकी भास्कर' की शूटिंग, होगी अभिनेता की तीसरी तेलुगु फिल्म
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed