बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं, जिनकी शादी हमेशा फैंस के बीच चर्चा में रही है। कुछ के रॉयल वेडिंग ने दर्शकों को आकर्षित किया तो वहीं कुछ की लव स्टोरी ने ऑडियंस का दिल जीता , लेकिन इन सबसे अलग कुछ ऐसी भी शादियां रही हैं, जिन्होंने इन अभिनेत्रियों को विवादों में भी ला खड़ा कर दिया है। आज के इस लेख में हम आपको हिंदी सिनेमा की ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपनी ही सहेली सौतन बनी थीं। इन अभिनेत्रियों पर आज भी अपने दोस्त का घर तोड़ने का आरोप लगता है। तो चलिए जानते हैं।
Bollywood: अपनी ही दोस्तों का बसा-बसाया घर उजाड़ चुकी हैं ये अभिनेत्रियां, लगा सौतन बनने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी आज भी अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाती हैं। आज भले है वह फिल्मों से दूर हो, लेकिन अभिनेत्री को आए दिन रियलिटी शोज जज करते देखा जाता है। यही नहीं, शिल्पा बी टाउन की सबसे फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शुमार हैं। आपको बता दें कि शिल्पा पर अक्सर अपनी दोस्त का घर बर्बाद करने पर आरोप लगता है और कहा जाता है कि उन्होंने अपनी दोस्त के पति से ही शादी की है।
Maurh: ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार 'मौड़', हिंदी भाषा में भी फिल्म का लुत्फ उठा सकेंगे दर्शक
अमृता अरोड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा पर भी अपनी दोस्त का घर तोड़ने का आरोप लग चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेत्री ने अपनी खास दोस्त निशा राणा के पति शकील से शादी की थी। पहली शादी के बाद शकील और अमृता के बीच नजदीकियां काफी बढ़ गई थी,जिस कारण उन्होंने आगे चलकर निशा को तलाक दे दिया और अमृता से शादी कर ली।
RARKPK: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के दूसरे गाने 'व्हाट झुमका' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगा पूरा गाना
सोनिया कपूर
टीवी अभिनेत्री सोनिया कपूर फैंस के बीच काफी छाई रहती हैं। हिमेश रेशमिया को भी जब टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से प्यार हुआ तो उन्होंने भी अपना बसा-बसाया घर तोड़ने में देर नहीं की। कहा जाता है कि सोनिया हिमेश की पहली पत्नी की काफी अच्छी दोस्त थीं। पत्नी से तलाक लेने के बाद हिमेश ने सोनिया से शादी रचाई थी।
श्रीदेवी
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी पर भी अपनी दोस्त का पति चुराने का आरोप लग चुका है। कहा जाता है कि बोनी कपूर श्रीदेवी को काम के सिलसिले से अपने घर लेकर आए थे। बाद में श्रीदेवी और मोना सिंह के बीच काफी दोस्ती हो गई थी, लेकिन बोनी और श्रीदेवी की नजदीकियों ने मोना का घर तबाह कर दिया।