{"_id":"671220ab380c0fc1980faca3","slug":"actresses-who-successfully-hide-pregnancy-radhika-apte-yami-gautam-rani-mukherjee-sapna-chaudhary-2024-10-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actresses: राधिका आप्टे से यामी गौतम तक, इन अदाकाराओं ने लंबे समय तक छिपाकर रखी अपनी प्रेग्नेंसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Actresses: राधिका आप्टे से यामी गौतम तक, इन अदाकाराओं ने लंबे समय तक छिपाकर रखी अपनी प्रेग्नेंसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:40 PM IST
सार
बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां अपनी निजी जिंदगी को बहुत ही निजी रखना पसंद करती हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी को भी लंबे समय तक सीक्रेट रखा।
विज्ञापन
1 of 5
अभिनेत्रियों ने छिपाई प्रेग्नेंसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
बॉलीवुड हसीनाओं की बड़े पर्दे पर फिल्मों के साथ प्रशंसक उनकी निजी जिंदगी जानने में भी दिलचस्पी रखते हैं। ऐसे में कई अभिनेत्रियां अपनी शादी, प्रेग्नेंसी से जुड़ी बातों को निजी रखना पसंद करती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर की काफी समय तक छिपा कर रखा।
राधिका आप्टे
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने हाल ही में अपनी एक फिल्म के प्रीमियर में पहुंचकर प्रशंसकों के साथ एक खुशखबरी साझा की। राधिका ने प्रेग्नेंसी की खबर को लंबे समय तक सीक्रेट रखकर इस प्रीमियर में अपने घर में नन्हे मेहमान के आने की खबर दी। राधिका का ये लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। साथ ही राधिका की इन तस्वीरों को प्रशंसक काफी पसंद भी कर रहे हैं।
यामी गौतम
अभिनेत्री यामी गौतम ने भी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को काफी निजी रखा था। यामी ने फिल्म 'आर्टिकल 370' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। यामी ने निर्देशक आदित्य धर से जून 2021 में शादी कर ली थी। शादी के तीन साल बाद बेटे का स्वागत किया है।
रानी मुखर्जी
अभिनेत्री रानी मुखर्जी भी अपनी निजी जिंदगी को सोशल मीडिया और लोगों को बताने से बचती हैं। रानी मुखर्जी ने साल 2015 में अपनी बेटी आदिरा को जन्म दिया था। उन्होंने काफी समय तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को छिपाकर रखा था। रानी और उनके पति आदित्य चोपड़ा ने साल 2014 में शादी की थी। रानी ने दूसरी बार मां बनने की कोशिश की थी, लेकिन 2020 में पांचवें महीने में उनका मिसकैरेज हो गया था।
सपना चौधरी
अभिनेत्री सपना चौधरी ने अपनी शादी के साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को भी सीक्रेट रखा था। सपना ने अपने बेटे को अभी तक सोशल मीडिया और फोटो से दूर रखा है। एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उस दौरान घर में दो तीन जवान लोगों का निधन हो गया था इसलिए इस खबर को सीक्रेट रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।