फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Troll: अदा शर्मा ने बप्पी लाहिड़ी के साथ शेयर की टॉपलेस तस्वीर, फैंस ने जमकर लगाई लताड़

Thu, 24 Feb 2022 07:59 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 24 Feb 2022 07:59 PM IST
विज्ञापन
Adah Sharma shared a photo with Bappi Lahiri, which is being fiercely criticized
अदा शर्मा बप्पी लाहिड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा अपने अतरंगी लुक्स के लिए चर्चा में रहते हैं। कमांडो फेम इस अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो शेयर की है, जिसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। अदा ने यह तस्वीर बप्पी लाहिड़ी के साथ शेयर की है, जिसके बाद उनकी जमकर किरकिरी हो रही है। दरअसल फोटो में अदा शर्मा ने खुद की तुलना बप्पी लाहिड़ी के साथ की है। फोटो में एक तरफ अदा शर्मा नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ बप्पी दा। कोलाज में अदा ने ऑरेंज रंग का ब्लेजर हाथों में खूब सारी अंगूठी पहनी है।


 
Adah Sharma shared a photo with Bappi Lahiri, which is being fiercely criticized
अदा शर्मा - फोटो : Social Media

सोशल मीडिया पर शेयर की इस तस्वीर में अदा टॉपलेस हैं। उन्होंने गले में चेन और खूब सारे गहने पहने हैं।  फोटो पर उन्होंने कैप्शन दिया है, 'किसने बेहतर पहना है?' तस्वीर देखते ही फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। एक यूजर ने लिखा किसी के मरने के बाद उसका इस तरह से मजाक बनाना गलत है। 

Adah Sharma shared a photo with Bappi Lahiri, which is being fiercely criticized
अदा शर्मा - फोटो : SELF

अदा शर्मा को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, आप पर धिक्कार है...। एक फेसबुक यूजर ने कहा, 'सिर्फ 5 सेकेंड के फेम के लिए किसी लीजेंड से अपनी तुलना न करें।'  अन्य यूजर ने लिखा, 'मौज मस्ती के लिए तुलना करना अलग बात है, लेकिन किसी के मरने के बाद? तीसरे ने कहा कि मैंने सोचा था कि केवल आपकी फिल्में ही कचरा हैं, लेकिन लगता है कि आपके पास और भी कचरा भरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Adah Sharma shared a photo with Bappi Lahiri, which is being fiercely criticized
अभिनेत्री अदा शर्मा - फोटो : social media

अदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार विद्युत जामवाल के साथ कमांडो 3 में नजर आई थीं। उन्होंने कुछ साउथ फिल्मों में भी काम किया है। 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले बप्पी दा का 15 फरवरी को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनके बेटे बप्पा लाहिरी के लॉस एंजिल्स से मुंबई वापस आने के बाद पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed