साउथ एक्ट्रेस काजल अग्रवाल मां बनने वाली हैं। वे इनदिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। काजल आए दिन अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर अभिनेत्री ने प्रेग्नेंसी को लेकर अपनी एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। उनकी इस तस्वीर पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं। काजल अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर लाल साड़ी में अपनी फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने तस्वीर के नीचे कैप्शन दिया है 'मॉमी ट्रेनिंग'। काजल ने कैप्शन के जरिए अपने मां बनने के खूबसूरत एहसास और डर को साझा किया है।
Kajal Aggrawal: काजल अग्रवाल ने लाल साड़ी में फ्लॉन्ट किया बेबी बम्प, कैप्शन में लिखा- मॉमी ट्रेनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काजल अग्रवाल ने लिखा कि उन शक्तियों के बारे में सीख रही हूं, जिन्हें मैं नहीं जानती थी। साथ ही मैं डरों से निपटना सीख रही हूं। काजल के इस पोस्ट के नीचे उनके फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। इससे पहले काजल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी गोदभराई की तस्वीरें भी शेयर की थी। इन तस्वीरों में वह अपने पति गौतम किचलू और परिवार के संग अपनी गोद भराई की सेरेमनी को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। वहीं उन्होंने पति गौतम किचलू के साथ एक प्यारी सी तस्वीर भी साझा की, जिसमें काजल अपने पति को पीछे से पकड़े हुए दिखाई दे रही हैं। तस्वीर के लिए पोज देते हुए दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी काजल अग्रवाल को लेडी सिंघम कहा जाता है। काजल रियल लाइफ में भी ठाठ-बाट से रहती है। अभिनेत्री का मुंबई में करोड़ों का आलीशान घर है। काजल मुंबई की ही रहने वाली हैं। बॉलीवुड में भले ही वो कम फिल्में में नजर आईं हो लेकिन काजल अग्रवाल साउथ की टॉप हिरोइनों में शामिल हैं। कहा जाता है कि वो अपनी एक फिल्म के लिए एक से दो करोड़ रुपए फीस लेती हैं।
काजल का जन्म 19 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मास मीडिया में डिग्री ली है। काजल ने 'क्यूं हो गया ना' से फिल्म में डेब्यू किया था। काजल के पिता विनय अग्रवाल एक बिजनेसमैन हैं। काजल अग्रवाल ने फिल्म दृश्यम में काम किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। इसके अलावा काजल 'स्पेशल 26' और 'सिंघम' में भी नजर आ चुकी हैं।
बता दें कि काजल अग्रवाल ने अक्टूबर 2020 में गौतम किचलू से शादी की थी। दोनों की शादी मुंबई में हुई थी। दोनों ने कोरोना प्रतिबंधों के तहत सात फेरे लिए थे। इस शादी समारोह में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे।