ऑस्कर पुरस्कारों के लिए नामांकित हो चुकी फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ की शोहरत के चर्चे इन दिनों दुनिया जहान में हर तरफ हैं। एक अदने से ड्राइवर के करोड़पति बन जाने की इस कहानी में वैसे सीखने लायक तो कुछ नहीं है लेकिन फिल्म में बलराम हलवाई का किरदार करने वाले आदर्श गौरव की इन दिनों लॉटरी निकली हुई है। उनको फिल्म के लिए मिल रहे पुरस्कारों में हाल ही में एक पुरस्कार और जुड़ गया।
आदर्श गौरव ने ‘द व्हाइट टाइगर’ के लिए जीता ये प्रतिष्ठित पुरस्कार, बोले, ‘तारीफ में भीग रहा हूं’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ अभिनेता आदर्श गौरव के लिए उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट है। उन्हें ब्रेकआउट स्टार के तौर पर अंतर्राष्ट्रीय प्रशंसा मिल रही है। ऑस्कर, बाफ्टा और फिल्म इंडिपेंडेंट स्पिरिट अवार्ड्स के मुख्य श्रेणी में नामांकित होने के बाद आदर्श को अब एशियन वर्ल्ड फिल्म फेस्टिवल द्वारा ‘द राइजिंग स्टार’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
कोविद-19 महामारी के कारण फेस्टिवल ऑनलाइन किया गया। इन पुरस्कारों की ज्यूरी में ऑस्कर नामांकित निर्माता गिल नेट्टर (लाइफ ऑफ पाई, द ब्लाइंड साइड), ऑस्कर विजेता स्क्रीन-राइटर डेविड सीडलर (द किंग्स स्पीच), निर्देशक जीन मार्क वैली (डलास बायर्स क्लब, बिग लिटिल लाइज़), निर्देशक लुलु वांग, अभिनेत्री लुसी लियू, निर्देशक तबरेज़ नूरानी और जैसे नामचीन सितारे शामिल रहे। ये पुरस्कार जीतने के बाद आदर्श अब जस्टिन चोन, अक्वावाफिना, सरेम सरे मोच की लीग में शामिल हो गए हैं।
‘द राइजिंग स्टार’ अवार्ड से सम्मानित होने के बारे में आदर्श कहते हैं, "जूरी ने मेरे काम को इस पुरस्कार के लिए पर्याप्त योग्य पाया, मैं इसके लिए आभारी हूं। मैं इस बात के लिए गर्व भी महसूस कर रहा हूं कि जूरी ने मुझे ‘द राइजिंग स्टार’ अवार्ड दिया है। यह फिल्म रिलीज के बाद से मेरे लिए भावनाओं की एक ऐसी बारिश लाई है जिसमें मैं लगातर भीग रहा हूं और करियर में पहली बार में खुद को प्रशंसा से तरबतर पा रहा हूं।”
फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ अरविंद अडिगा के उपन्यास ‘द व्हाइट टाइगर’ पर बनी है। भारतीय सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक संक्रमण काल की इस कहानी के लिए अरविंद बुकर प्राइज भी जीत चुके हैं। नई सदी की शुरूआत की कहानी कहते इस उपन्यास पर निर्देशक रमीन रहमानी ने जो फिल्म रची है, वह विदेशी फिल्मकारों के भारत को देखने के एक तयशुदा फॉर्मूले की भी चुगली करती है।
फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ का रिव्यू आप यहां पढ़ सकते हैं।
The White Tiger Review: दुनिया को भारतीय नौकरों का काइयांपन दिखाती विदेशी फिल्म, आदर्श की बड़ी छलांग