फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहे अध्ययन सुमन, कभी कंगना पर लगाया था 'जादू-टोना' करने का आरोप

Wed, 13 Jan 2021 10:16 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 13 Jan 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
Adhyayan Suman Birthday Know About Actors Love Affair and Breakup With Kangana Ranaut
अध्ययन सुमन, कंगना रनौत - फोटो : instagram/adhyayansuman, twitter@KanganaTeam

बॉलीवुड अभिनेता शेखर सुमन के बेटे और अभिनेता अध्ययन सुमन का जन्म 13 जनवरी 1988 को हुआ था। इस साल अध्ययन अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। अध्ययन सुमन ने साल 2008 में फिल्म 'हाल-ए-दिल' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। स्टार किड होने का फायदा अध्ययन सुमन को मिला और पहली फ्लॉप के बाद भी उन्हें कई फिल्में मिलीं। अध्ययन सुमन अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहे। अध्ययन के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

Adhyayan Suman Birthday Know About Actors Love Affair and Breakup With Kangana Ranaut
अध्ययन सुमन

अध्ययन सुमन की दूसरी फिल्म 'राज: द मिस्ट्री कंटीन्यूस' थी। इस फिल्म में अध्ययन के साथ अभिनेत्री कंगना रणौत  मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म के बाद से इन दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें सामने आने लगी थीं। कंगना और अध्ययन कई मौकों पर साथ देखे जाने लगे लेकिन जल्द ही ये रिश्ता खत्म हो गया। इन दोनों ने एक साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2010 में अपने रिश्ते को खत्म कर दिया। ब्रेकअप के बाद अध्ययन ने कंगना पर कई गंभीर आरोप लगाए।

Adhyayan Suman Birthday Know About Actors Love Affair and Breakup With Kangana Ranaut
शेखर सुमन और अध्ययन सुमन - फोटो : Social Media

अध्ययन सुमन ने बताया था कि कंगना उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करती थीं। उन्होंने कहा था कि 'मैं उस वक्त केवल 20 साल का था। कई बार कंगना बहुत अजीब लगती थीं। एक फिल्म फेयर नाइट से पहले उसने मुझे गंजा करा दिया और बोली कि तुम्हें नए स्टाइल की जरूरत है। उस दिन अवॉर्ड लेने के बाद उसने सबका शुक्रिया कहा लेकिन मेरा नाम तक नहीं लिया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Adhyayan Suman Birthday Know About Actors Love Affair and Breakup With Kangana Ranaut
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन - फोटो : Social Media

अध्ययन सुमन ने आगे बताया था कि 'ऋतिक रोशन की बर्थडे पार्टी से लौटते वक्त उसने मुझे जोरदार थप्पड़ मारा था और मुझसे कहा कि तुम मेरी सक्सेस से जलते हो। थप्पड़ इतना जोर से था कि मैं रो पड़ा। कार में बैठा तो उसने मुझे और मारा। उसे घर पर छोड़ा तो उसने सैंडिल उतारकर मुझ पर फेंकी।' इतना ही नहीं बल्कि अध्ययन ने तो कंगना पर काला जादू करने का भी आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Adhyayan Suman Birthday Know About Actors Love Affair and Breakup With Kangana Ranaut
अध्ययन सुमन - फोटो : instagram/adhyayansuman

अध्यय ने कहा था कि 'एक बार कंगना मुझे एक ज्योतिषी के पास ले गई। उसने मुझे कमरे में बंद करके कुछ मंत्र पढ़ने को कहा। मुंबई-लंदन-न्यूयॉर्क में पला बढ़ा मैं इन सब बातों को नहीं मानता था। बाद में एक टैरो कार्ड रीडर ने बताया कि मैं किसी पहाड़ी इलाके के काले जादू के असर में हूं। मैं सिर्फ एक पहाड़ी लड़की को जानता था।' इन विवादों से भले ही अध्ययन चर्चा में रहते थे लेकिन उनके करियर पर इसका बुरा असर पड़ा। आठ साल में उन्होंने अब तक महज आठ फिल्में कीं। हालांकि अब अध्ययन एक बार फिर से खुद को ग्रूम कर सामने आए हैं। हाल ही में वो बॉबॉ देओल की चर्चित वेब सीरीज 'आश्रम' में टिंका सिंह के किरदार में नजर आए थे।

पढ़ें: राखी सावंत की मां ने बांधे दामाद की तारीफों के पुल, बोलीं- 'अस्पताल में रखा मेरा ख्याल'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed