फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lohri 2021: इन फिल्मों में सेलिब्रेट किया गया लोहड़ी, अमिताभ-शाहरुख सहित झूमे ये सितारे

Wed, 13 Jan 2021 10:09 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 13 Jan 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
Lohri 2021 festival Bollywood celebrates in these films
लोहड़ी 2021 - फोटो : वीर जारा, गुड न्यूज

देशभर में लोहड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। खासकर पंजाब और हरियाणा में इस त्योहार का खास महत्व होता है। लोहड़ी का त्योहार किसानों के लिए नया साल माना जाता है। इस दिन आग में मूंगफली, गजक, तिल और गुड़ चढ़ाया जाता है। बात बॉलीवुड की करें तो कई फिल्मों में लोहड़ी मनाते हुए दिखाया गया है। तो चलिए उन फिल्मों पर एक नजर डालते हैं।

Lohri 2021 festival Bollywood celebrates in these films
वीर जारा - फोटो : फिल्म

वीर जारा
2004 में आई यशराज बैनर की फिल्म वीर जारा में लोहड़ी को बेहतरीन तरीके से फिल्माया गया है। फिल्म का एक गाना लो आ गई लोहड़ी वे काफी मशहूर हुआ। गाने में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, प्रीति जिंटा और शाहरुख खान सेलिब्रेट करते हैं। इस दौरान पंजाब का पारंपरिक डांस भागड़ा और गिद्धा किया जाता है।

Lohri 2021 festival Bollywood celebrates in these films
यमला पगला दीवाना - फोटो : फिल्म

यमला पगला दीवाना
धर्मेंद्र की फिल्म में पंजाबियत रंग देखने को मिले तो क्या ही कहने। फिल्म यमला पगला दीवाना में एक गाना चरहा दे रंग लोहड़ी पर आधारित है। गाने के सीन में पंजाब को दिखाया गया है जहां दोनों देओल भाई बॉबी और सनी डांस करते हैं। इस दौरान बॉबी देओल को अपना प्यार मिल जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2021 festival Bollywood celebrates in these films
माचिस - फोटो : फिल्म

माचिस
गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म माचिस के गाने चप्पा चप्पा एक और लोहड़ी नंबर है। इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। गाने में 80 और 90 के दशक की शुरुआत को दिखाया गया है। 

विज्ञापन
Lohri 2021 festival Bollywood celebrates in these films
सन ऑफ सरदार - फोटो : फिल्म

सन ऑफ सरदार
अजय देवगन पर फिल्माया गया गाना तू कमाल दी में पंजाब का सेटअप है जहां लोहड़ी सेलिब्रेट किया जा रहा है। गाने में अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा से फ्लर्ट करते हैं। गाने में पंजाब का एक बड़ा गांव दिखाया गया है जहां सभी खुशी के इस पल को एंजॉय करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed