{"_id":"5f65be528ebc3eae236f9d43","slug":"adhyayan-suman-on-kangana-ranaut-says-have-not-followed-her-in-last-12-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस वजह से कंगना रणौत का समर्थन कर रहे अध्ययन सुमन, कहा- ‘हम 12 साल से संपर्क में नहीं हैं लेकिन...’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस वजह से कंगना रणौत का समर्थन कर रहे अध्ययन सुमन, कहा- ‘हम 12 साल से संपर्क में नहीं हैं लेकिन...’
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अध्ययन सुमन, कंगना रणौकंगत
- फोटो : instagram/adhyayansuman, twitter@KanganaTeam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कंगना रणौत और अध्ययन सुमन कभी एक दूसरे को डेट किया करते थे। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। दोनों ने उस वक्त एक दूसरे पर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद शेखर सुमन के साथ अध्ययन सुमन भी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। जब कंगना ने बॉलीवुड में गुटबाजी का मुद्दा उठाया तो अध्ययन सुमन उनका समर्थन करते दिखे। तब से अध्ययन लगातार कंगना का समर्थन कर रहे हैं।
2 of 5
अध्ययन सुमन
- फोटो : instagram/adhyayansuman
अध्ययन का कहना है कि वो पिछले 12 साल से कंगना से संपर्क में नहीं हैं। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में अध्ययन ने कहा, ‘मैं बीते 12 साल से कंगना के संपर्क में नहीं हूं। वो एक मशहूर और सफल अभिनेत्री हैं। अगर उन्होंने बाहर आकर अपनी बात कहने का फैसला लिया है तो उसके पीछे निश्चित रूप से कोई वजह होगी।‘
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : twitter@KanganaDaily
अध्ययन आगे कहते हैं, ‘मुझे लगता है कि कंगना को पब्लिसिटी की जरूरत नहीं है। किसी चीज को लेकर उनमें गुस्सा है और वो उस पर कहना चाहती हैं। इस वजह से वो ये सब कह रही हैं। यह उनकी राय है और मैं इसका सम्मान करता हूं।‘
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Twitter @KanganaTeam
कंगना के साथ रिलेशनशिप के सवाल पर अध्ययन कहते हैं, ‘मेरा कंगना के साथ कोई रिश्ता नहीं है। जिंदगी हमें उस मोड़ पर ले आई है, जहां हम एक ही साइड पर हैं। अगर मेरे पिता सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा सकते हैं तो कंगना भी कर सकती हैं।‘
विज्ञापन
5 of 5
अध्ययन सुमन
- फोटो : instagram/adhyayansuman
बीते दिनों अध्ययन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 2016 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि कंगना ने उन्हें कोकिन लेने के लिए कहा था। उनके इनकार पर कंगना भड़क गई थीं और उनसे बुरी तरह से झगड़ा भी किया था। अध्ययन ने कहा था उन्होंने दूसरों से सुना था कि कंगना नियमित तौर पर ड्रग्स का सेवन करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।