{"_id":"5f65b1248ebc3e9826143248","slug":"jaya-bachchan-know-about-actress-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 साल की उम्र में जया बच्चन ने फिल्मों में रखा था कदम, विवादों से रहा है पुराना नाता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 साल की उम्र में जया बच्चन ने फिल्मों में रखा था कदम, विवादों से रहा है पुराना नाता
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
जया बच्चन
- फोटो : twitter@SrBachchan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर राज्यसभा में दिए बयान के बाद से जया बच्चन चर्चा में हैं। रवि किशन ने ड्रग्स कनेक्शन का मुद्दा संसद में उठाया था जिसके बाद जया बच्चन ने बगैर नाम लिए कहा कि कुछ लोग जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। जया बच्चन के बयान के बाद बॉलीवुड में जहां एक पक्ष ने उनका समर्थन किया तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया। जया बच्चन अब फिल्मों में कम दिखती हैं और राजनीति में सक्रिय हैं। उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म 'महानगर' से सिनेमा जगत में कदम रखा था। यह फिल्म 1963 में रिलीज हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र 15 साल थी। तब से लेकर अब तक जया बच्चन सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं। चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी ऐसी ही कुछ खास बातें..
2 of 8
परिवार के साथ जया बच्चन
- फोटो : twitter@SrBachchan
जया बच्चन का जन्म नौ अप्रैल 1948 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ। उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से शिक्षा ली। जया फर्स्ट ईयर में थीं तभी मृणाल सेन ने 'भुवन शोम' फिल्म का ऑफर दिया लेकिन संस्थान की ओर से मना कर दिया गया था। संस्थान का कहना था कि इससे दूसरे छात्रों पर बुरा असर पड़ सकता है।
3 of 8
राजीव गांधी और सोनिया गांधी के साथ जया बच्चन
- फोटो : twitter@HappyAppy83
जया बच्चन के पिता तरुण कुमार भादुड़ी भोपाल में एक अखबार में पत्रकार थे। जया के परिवार में उनकी मां इंदिरा के अलावा बहन रीता हैं। उनके घर में शुरुआत से पढ़ने लिखने वाला माहौल था। परिवार फिल्म सोसायटी के साथ जुड़ा हुआ था इस वजह से घर में सिनेमा के बारे में बातें होती रहती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram/jayabachchan7
जया बच्चन ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, 'एक दिन मेरे पिता किसी फिल्म की शूटिंग दिखाने ले गए थे। वहीं से मेरी रुचि फिल्मों की तरफ हुई।' हिंदी सिनेमा जगत में जया बच्चन को ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म 'गुड्डी' से पहचान मिली। उन्होंने अब तक करीब 50 फिल्में की हैं।
विज्ञापन
5 of 8
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन
- फोटो : instagram/bachchan
1973 में जया ने अमिताभ बच्चन से शादी की। शादी के बाद 18 साल तक वो फिल्मों से दूर रहीं। उन्होंने फिल्मों की बजाय बच्चों के पालन पोषण में समय बिताया। 1998 में फिल्म 'हजार चौरासी की मां' से उन्होंने वापसी की थी। फिलहाल जया अपना समय पढ़ने लिखने में बिताती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।