100 साल से ज्यादा समय से देश भर में फैले सिनेप्रेमियों का मनोरंजन करने वाली हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री की दुनिया बाहर से जितनी चकाचौंध से भरी लगती है, अंदर से उतनी ही काली और गहरी है। इसमें काम करने वाले सितारे समय-समय पर उनके साथ हुए बुरे हादसों के बारे में अक्सर खुलासा करते रहते हैं। बीते काफी समय से बॉलीवुड की काली सच्चाई उजागर करते एक्टर अध्ययन सुमन ने हाल ही में एक बार फिर से इंडस्ट्री में उनके साथ हुए बुरे बर्ताव का खुलासा किया है। बॉलीवुड सिंगर और एक्टर शेखर सुमन के बेटे और अभिनेता अध्ययन सुमन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके साथ कास्टिंग डायरेक्टर्स कैसा बर्ताव करते थे।
Adhyayan Suman: अध्ययन सुमन के निशाने पर आए कास्टिंग डायरेक्टर्स, बोले- मेरे साथ किया गया जानवर जैसा बर्ताव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने करियर के शुरुआती दिनों में, अभिनेता अध्ययन सुमन 'राज - द मिस्ट्री कंटीन्यूज', 'हार्टलेस', 'हिम्मतवाला' जैसी फिल्मों में दिखाई दिए थे। लेकिन उसके बाद से वह पर्दे से कहीं गायब हैं। भले ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री को पता था कि अध्ययन सुमन प्रसिद्ध अभिनेता शेखर सुमन के बेटे हैं, लेकिन उसके बाद भी उनके साथ इंडस्ट्री में सही तरह से बर्ताव नहीं होता था। अथ्ययन को जल्द ही एहसास हो गया था शेखर सुमन का बेटा होना उनके लिए किसी भी फिल्म में भूमिका मिलना कोई गारंटी नहीं है। हाल ही में एक साक्षात्कार में, अध्ययन ने खुलासा किया कि कैसे कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें किसी कुत्ते की तरह ट्रीट किया था।
पहले भी कई बार बॉलीवुड के काले चिट्ठों से पर्दा उठा चुके अध्ययन सुमन ने एक बार फिर हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग डायरेक्टर की हरकतों का खुलासा किया है। अध्ययन ने साझा किया कि लोग उन्हें पार्टियों में जाने की सलाह देते थे, लेकिन उन्होंने अपने मन से सवाल किया कि क्या पार्टियों में जाने से क्या उन्हें कोई काम मिलेगा। वह बोले, 'लोग मुझसे कहते थे अरे जा न, पार्टी कर न इंडस्ट्री के लोगों के साथ, उनके साथ घूम। लेकिन मेरा सवाल है, पार्टी करने से मुझे काम कैसे मिलेगा?'
Malaika Arora: पैपराजी पर नाराज हुईं मलाइका अरोड़ा, कैमरा लेकर एक्ट्रेस से टकराया फोटोग्राफर
अध्ययन सुमन बोले, 'सिर्फ पार्टी करने से काम नहीं मिलता है। साथ ही, आप इंडस्ट्री में नाम कमा चुके स्टार्स के साथ जाकर पार्टी नहीं कर सकते। यदि आप कोई नहीं हैं और आपने अभी तक कुछ बड़ा नहीं किया है, तो वे आपको इंवाइट ही नहीं करेंगे। या तो आपको बहुत सफल होने की जरूरत है या किसी स्टार किड के बचपन के दोस्त बनने की जरूरत है ताकि उनके आसपास आराम कर सकें।'
अध्ययन ने कास्टिंग डायरेक्टर्स के उनके प्रति रवैये के बारे में भी बात की और बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें इधर-उधर धकेला। वह बोले, 'मेरे पास कास्टिंग डायरेक्टर्स ने रात के दो बजे कॉल किया और कहा, अभी आजा उठकर। उन्होंने मुझे अजीब समय पर जगाया, मुझसे पूछा कि अभी आजा पार्टी करने रात को और मैं ऐसी पार्टियों में गया हूं। मैं काम के लिए बेताब था। लेकिन कुछ समय बाद, मुझे किसी कुत्ते जैसा महसूस हुआ। उसने अभी बोला उठ जाओ, फिर बोला बैठ जाओ।'
The Kapil Sharma Show: कृष्णा अभिषेक-गोविंदा के बीच मनमुटाव बरकरार, कॉमेडियन ने फिर कसा मामा पर तंज!