फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rakhi-Adil: राखी-आदिल के रिश्ते में नया मोड़, प्रेग्नेंसी को लेकर आपस में भिड़े मियां-बीवी! फैंस का घूमा माथा

Wed, 18 Jan 2023 06:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 18 Jan 2023 06:21 PM IST
विज्ञापन
Adil Khan Durrani Claims Rakhi Sawant miscarriage news is fake in a new social media post after marriage
राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी - फोटो : यूट्यूब

राखी सावंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जहां एक तरफ अभिनेत्री की मां ट्यूमर के कारण किसी को भी पहचान नहीं पा रही हैं, वहीं दूसरी तरफ राखी के शौहर आदिल और उनके बीच पिछले काफी दिनों से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। बीते दिनों राखी द्वारा किए गए उनकी शादी के शॉकिंग खुलासे के बाद जहां आदिल ने निकाह को बड़ी मुश्किल से स्वीकारा था। वहीं आज ही खबर आई थी कि राखी प्रेग्नेंट थीं, लेकिन उनका मिसकैरेज हो गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह मीडिया को खुद राखी ने बताया है, लेकिन अब उनके पति आदिल ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देख साफ हो गया है कि एक बार फिर मियां-बीवी में एक बार फिर ठन ने वाली है। चलिए जानते हैं आखिर आदिल ने ऐसा क्या पोस्ट किया है...    

Adil Khan Durrani Claims Rakhi Sawant miscarriage news is fake in a new social media post after marriage
राखी और आदिल - फोटो : social media

आदिल का शॉकिंग खुलासा
शादी के बाद आज बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत ने अपनी प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज का खुलासा करके एक बार फिर सनसनी फैला दी है। जहां राखी के बच्चा खोने की बात पर सभी फैंस उनके लिए काफी दुखी हो गए थे, लेकिन अब आदिल ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, आदिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राखी और अपनी एक ऐसी फोटो साझा की है, जिसमें 'राखी का मिसकैरेज हुआ' लिखा है। इस फोटो को शेयर करते हुए आदिल के लोगों से एक अपील की है, जिसे देखने के बाद सबका माथा घूम गया है और सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि आखिर पति-पत्नी में से सच कौन बोल रहा है। आदिल ने लिखा, 'फेक न्यूज। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि इस तरह की झूठी खबरें पब्लिश न करें।'
Farzi: शाहिद का खेल खत्म करने राशि ने मिलाया विजय सेतुपति से हाथ, 'मेघा' के रोल में दमदार लगीं एक्ट्रेस

Adil Khan Durrani Claims Rakhi Sawant miscarriage news is fake in a new social media post after marriage
राखी सावंत, आदिल दुर्रानी - फोटो : amar ujala

राखी का छलका दर्द
दरअसल, हाल ही में विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि राखी सावंत सच में प्रेग्नेंट थीं। विरल भयानी ने इस पोस्ट के जरिए दावा किया है कि उनकी राखी सावंत के साथ बातचीत हुई और उन्होंने अपने मिसकैरेज का खुलासा किया है। राखी ने विरल भयानी से बात करते हुए कहा कि 'हां भाई, मैं प्रेग्नेंट थी। मैंने बिग बॉस मराठी शो में भी अनाउंस किया था, लेकिन सभी ने सोचा कि यह एक मजाक है और किसी ने भी इसे सीरियसली नहीं लिया। मैं प्रेग्नेंट थी लेकिन मेरा मिसकैरेज हो गया था।'

View this post on Instagram

A post shared by Adil Khan Durrani (@iamadilkhandurrani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Adil Khan Durrani Claims Rakhi Sawant miscarriage news is fake in a new social media post after marriage
सलमान खान, राखी सावंत, आदिल खान दुर्रानी - फोटो : सोशल मीडिया

भाईजान के कहने पर माने आदिल
गौरतलब है, राखी सावंत और आदिल की शादी सात महीने पहले ही हो चुकी है। लेकिन आदिल नहीं चाहते थे कि अभी किसी को भी उनकी शादी के बारे में पता लगे। हालांकि, बीते दिनों अचानक से राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आदिल संग अपने निकाह की तस्वीरें साझा कर सभी को चौंका दिया था। इससे ज्यादा गंभीर बात यह थी कि आदिल, राखी के साथ इस निकाह को कबूल नहीं कर रहे थे। सलमान खान द्वारा समझाए जाने के बाद आदिल ने आखिरकार बीते दिनों राखी के साथ अपने रिश्ते को कबूल करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की थी। खैर अब दोनों के रिश्ते में आया यह नया मोड़ क्या बवाल खड़ा करता है यह तो समय ही बताएगा।
Athiya-Rahul Wedding: शादी से पहले सैलून के बाहर दिखीं अथिया शेट्टी, चेहरे की चमक देख फैंस हुए घायल 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed