फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sooryavansham: 'सूर्यवंशम' बार-बार दिखाए जाने पर भड़का यह शख्स, चैनल को लेटर लिखकर पूछा- और कितनी बार...

Wed, 18 Jan 2023 05:19 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 18 Jan 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Sooryavansham Viewer frustrated with repeated telecast of film drafted a hilarious letter to set max
सूर्यवंशम - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन की फिल्म सूर्यवंशम' कई साल से टीवी चैनल पर लगभग हर दिन दिखाई जाती है। फिल्म 'सूर्यवंशम' को हद से ज्यादा बार देखने के बाद अब लोग बोर हो चुके हैं, इसी बीच एक शख्स ने तो टीवी चैनल को चिट्ठी तक लिख डाली है। 'सूर्यवंशम' के टेलीकास्ट को लेकर शख्स ने टीवी चैनल को चिट्ठी लिखकर कहा है कि हम लोगों ने 'सूर्यवंशम' की पूरी कहानी जान ली है, हीरा ठाकुर के बारे में भी सारी जानकारी मिल गई है...अब कब तक इस फिल्म का प्रसारण चैनल पर होता रहेगा।

Sooryavansham Viewer frustrated with repeated telecast of film drafted a hilarious letter to set max
सूर्यवंशम - फोटो : सूर्यवंशम

बता दें की टीवी चैनल को लिखी गई यह चिट्ठी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। चिट्ठी में शख्स ने लिखा, 'आपके चैनल को सूर्यवंशम फीचर फिल्म के प्रसारण का ठेका प्राप्त हुआ है, आपकी कृपा से हम और हमारा परिवार हीरा ठाकुर और उनके परिवार को अच्छे से जान गया है। हम लोगों को सूर्यवंशम नामक फिल्म की एक्स्ट्रा इनिंग कंठस्थ हो चुकी है'।

यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया संग अफेयर की खबरों पर विजय वर्मा ने ली चुटकी, किया 'लंच डेट' का खुलासा

Sooryavansham Viewer frustrated with repeated telecast of film drafted a hilarious letter to set max
सूर्यवंशम - फोटो : Twitter

इसके आगे इस शख्स ने अपनी चिट्ठी में सवाल पूछते हुए लिखा, 'आपका चैनल कितनी बार इस फिल्म का प्रसारण कर चुका है? भविष्य में कितनी बार और इस फिल्म का प्रसारण किया जाएगा? यदि हमारी मानसिक स्थिति पर इसका विपरीत असर आता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? कृपया सूचना देने का कष्ट करें...'

यह भी पढ़ें: बिग बॉस 16 में एंट्री लेंगी एकता कपूर, इस फिल्म के सीक्वल का करेंगी एलान
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sooryavansham Viewer frustrated with repeated telecast of film drafted a hilarious letter to set max
'सूर्यवंशम' फिल्म में अमिताभ बच्चन
बता दें कि सूर्यवंशम फिल्म का निर्देशन ईवीवी सत्यनारायण ने किया था। यह 1999 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, एक्ट्रेस सौंदर्या की अहम भूमिका थी। वहीं, फिल्म में कादर खान, अनुपम खेर, जयसुधा ने भी अहम भूमिका निभाई है। वहीं फिल्म में रेखा ने अमिताभ बच्चन की पत्नी की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस की आवाज को डब किया था। गौरतलब है कि सूर्यवंशम को लेकर कई मीम्स भी बनाए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें: राखी सावंत का हुआ मिसकैरेज! आदिल से शादी और मां की बीमारी के बाद अभिनेत्री ने किया एक और खुलासा
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed