फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Verma: तमन्ना भाटिया संग अफेयर की खबरों पर विजय वर्मा ने ली चुटकी, किया 'लंच डेट' का खुलासा

Wed, 18 Jan 2023 04:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 18 Jan 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Rumoured Boyfriend Darlings Actor Vijay Verma Revealed The Lunch Date Shares Photo
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों गपशप गली में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अफेयर की खबरें खूब तेजी से फैल रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों सितारों ने गोवा में नई साल का जश्न भी साथ ही मनाया। इसके अलावा और भी कई मौकों पर दोनों को साथ में देखा गया है, जिसके बाद इनके अफेयर की बातों ने जोर पकड़ना शुरू किया। अब हाल ही में विजय वर्मा एक्ट्रेस तमन्ना के साथ अपने अफेयर की चर्चाओं पर चुटकी लेते नजर आए। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से इस पर प्रतिक्रिया दी है।


हाड़ कंपाने वाली सर्दी में नेहा मलिक ने सिर्फ टॉवेल पहनकर दिए ऐसे पोज

Tamannaah Bhatia Rumoured Boyfriend Darlings Actor Vijay Verma Revealed The Lunch Date Shares Photo
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : Social media

विजय वर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर साझा की है। इसके जरिए उन्होंने 'लंच डेट' का खुलासा किया है। बता दें कि विजय वर्मा ने एक मिरर सेल्फी पोस्ट की है। इसमें एक्टर के साथ सुजॉय घोष नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'माय लंच डेट। सजॉय जी।' एक्टर के इस कैप्शन ने यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया है। विजय वर्मा के इस पोस्ट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। 

Tamannaah Bhatia Rumoured Boyfriend Darlings Actor Vijay Verma Revealed The Lunch Date Shares Photo
तमन्ना भाटिया-विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नई साल का जश्न साथ में मनाने के बाद तमन्ना और विजय, दोनों को एक अवॉर्ड नाईट में भी साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों को साथ में लंच डेट पर देखा गया। इसी के साथ इनके अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। हालांकि, दोनों ने ही इस पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। अब पोस्ट के बहाने ही सही विजय वर्मा ने जवाब देने का मजेदार तरीका खोज निकाला है।
Singham Again: 'सिंघम अगेन' में होगी 'सूर्यवंशी' की एंट्री? अजय देवगन के साथ ताल ठोकेंगे अक्षय कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
Tamannaah Bhatia Rumoured Boyfriend Darlings Actor Vijay Verma Revealed The Lunch Date Shares Photo
विजय वर्मा (डार्लिंग्स) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि विजय वर्मा निर्देशक सुजॉय घोष के साथ अपना आगामी प्रोजेक्ट द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स शूट कर रहे हैं। द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसमें करीना कपूर और जयदीप अहलावत की भी अहम भूमिका है। यह करीना कपूर का ओटीटी डेब्यू भी है। बता दें कि विजय वर्मा को पिछली बार आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'डार्लिंग्स' में देखा गया था। इसमें वह क्रूर शराबी पति की भूमिका में नजर आए थे।
Rakhi Sawant: राखी सावंत का हुआ मिसकैरेज! आदिल से शादी और मां की बीमारी के बाद अभिनेत्री ने किया एक और खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed