प्रभास स्टारर 'आदिपुरुष' लगातार विवादों में हैं। इसके टीजर के समय से शुरू हुआ हंगामा अब फिल्म की रिलीज के बाद भी लगातार जारी है। फिल्म के संवाद सुनकर लोग 'आदिपुरुष' का जमकर विरोध कर रहे हैं। फिल्म के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर शुक्ला को लगातार आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। कई सेलेब्स समेत राजनेता अब तक इस फिल्म पर निशाना साध चुके हैं।
Adipurush Controversy: 'आदिपुरुष' पर थमता नहीं दिख रहा विवाद, पुलिस ने दी मनोज मुंतशिर को सुरक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाद बढ़ता देख मनोज मुंतशिर ने अपनी जान के खतरे की आशंका को देखते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई थी। जानकारी के मतुाबिक स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की फिलहाल जांच कर रही है।
Vipul Shah: खिलाड़ी कुमार संग काम क्यों नहीं कर रहे विपुल शाह? मतभेद की अफवाहों के बीच निर्माता ने दिया जवाब
बता दें कि 16 जून को रिलीज हुई 'आदिपुरुष' को देखने के बाद दर्शकों को इसके संवाद बिल्कुल भी पसंद नहीं आए हैं। लोगों ने डायलॉग की भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई है। वहीं, फिल्म के लेखक मनोज ने जब इस पर सफाई देते हुए कहा कि इसके संवाद को आज के दर्शकों के हिसाब से लिखा गया है तो उनके इस बयान पर लोगों का गुस्सा और ज्यादा फूट पड़ा।
Rajeev Sen: राजीव-चारू ने बेटी के साथ मनाया फादर्स डे, एक्स-वाइफ को दिया वेब सीरीज का ऑफर
600 करोड़ के बजट से बनाई गई इस फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, देवदत्त नागे और सनी सिंह अहम भूमिकाओं में हैं। तमाम विवादों के बीच फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग मिली है। फिल्म ने पहले वीकएंड में जबर्दस्त कमाई की है।
Gal Gadot: गैल गैडोट ने आलिया की तारीफ में पढ़े कसीदे, अभिनेत्री को बताया 'हार्ट ऑफ स्टोन' के लिए परफेक्ट चॉइस
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर कुल 241 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है। माना जा रहा है कि पहले हफ्ते में यह 300 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है। इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। इससे पहले वह 'तान्हा जी-द असंग वॉरियर' जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं।
Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: सेट कर लें अपने अलार्म! कल इतने बजे रिलीज होगा आलिया-रणवीर की फिल्म का टीजर