फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: कम नहीं हो रहीं 'आदिपुरुष' की मुसीबत, अब फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 18 Jun 2023 09:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 18 Jun 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Adipurush Controversy: Prabhas film in legal trouble FIR filed against makers for distorting Hindu gods image
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' जब से रिलीज हुई है, तब से जबर्दस्त चर्चा में है। चर्चा की वजह है फिल्म से जुड़े विवाद। अव्वल तो दर्शकों को इस फिल्म के डायलॉग बिल्कुल पसंद नहीं आए हैं। दूसरा, फिल्म के कुछ दृश्यों पर भी आपत्ति जताई जा रही है और एक तबका लगातार फिल्म का विरोध कर रहा है। इस बीच मेकर्स की मुसीबत और बढ़ गई है, क्योंकि फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। आज लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में 'आदिपुरुष' के मेकर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Adipurush Controversy: Prabhas film in legal trouble FIR filed against makers for distorting Hindu gods image
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी गई है। 'आदिपुरुष' फिल्म की स्टारकास्ट, डायलॉग राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा ने यह तहरीर दी है। अखिल भारत हिंदू महासभा ने मांग रखी है कि अगर नेपाल में फिल्म 'आदिपुरुष' को बैन किया जा सकता है, तो उत्तर प्रदेश सरकार भी फिल्म को बैन करे।

Adipurush Controversy: Prabhas film in legal trouble FIR filed against makers for distorting Hindu gods image
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

अखिल भारत हिंदू महासभा ने मेकर्स पर फिल्म में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान का आरोप लगाया है और कहा है कि फिल्म में सनातन धर्म का अपमान किया गया है। भगवान राम, हनुमान जी और सीता माता का गलत चित्रण और गलत डायलॉग दिखाकर उन्हें भी अपमानित किया गया। आज के बच्चों के मन मस्तिष्क में हमारे भगवान के प्रति ऐसी छवि बनाने की कोशिश की गई है, इसलिए 'आदिपुरुष' को बैन करने की मांग उन्होंने उठाई है।
Spy: 'स्पाई' का मोशन पोस्टर रिलीज, फिल्म में दमदार एक्शन करते नजर आएंगे निखिल सिद्धार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush Controversy: Prabhas film in legal trouble FIR filed against makers for distorting Hindu gods image
आदिपुरुष - फोटो : social media

इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल ने फिल्म 'आदिपुरुष' को उत्तर प्रदेश में बैन करने के लिए पत्र लिखा है। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष व्यापार रोहित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिल्म 'आदिपुरुष' को उत्तर प्रदेश में बैन करने के लिए पत्र लिख निवेदन किया है। 
Manoj Bajpayee: इरफान खान की उपलब्धियों से जलते थे मनोज बाजपेयी? एक्टर ने बताई कभी साथ काम नहीं कर पाने की वजह

विज्ञापन
Adipurush Controversy: Prabhas film in legal trouble FIR filed against makers for distorting Hindu gods image
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपको बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बनी 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में प्रभास श्रीराम के किरदार में नजर आए हैं। वहीं कृति सेनन माता जानकी के रूप में नजर आई हैं। फिल्म ने पहले दिन बंपर ओपनिंग ली। फिल्म का अब तक का कलेक्शन 221 करोड़ रूपये हो गया है।
Sonalee Kulkarni: पूरी हुई 'मलाइकोट्टई वलीबन' की शूटिंग, सोनाली कुलकर्णी ने जताया निर्देशक का आभार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed