फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush: 'वह राम नहीं कर्ण की तरह दिखते हैं' वाले बयान पर ट्रोल हुईं कस्तूरी शंकर, यूजर्स ने लगाई क्लास

Sat, 10 Jun 2023 11:17 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Jun 2023 11:17 AM IST
विज्ञापन
Adipurush fame Prabhas fans slam south actress Kasthuri Shankar for saying he looks like Karna not Rama
कस्तूरी शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ के रिलीज होने में अब महज कुछ ही समय बचा है। फिल्म के ट्रेलर को भी दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। इसके ट्रेलर को देखने के बाद प्रभास के फैंस इस फिल्म को अभी से ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। वहीं, इसकी पूरी स्टारकास्ट इसे सुपरहिट बनाने के लिए फिल्म का जोरों शोरों से प्रचार कर रही है। अब हाल ही में, साउथ अभिनेत्री कस्तूरी शंकर ने भी फिल्म में भगवान राम के किरदार के लिए निर्माताओं की खिंचाई की और सवाल किया कि उनके चेहरे पर बाल क्यों हैं। इस पर प्रभास के फैंस ने फिल्म पर उनके कमेंट के लिए अभिनेत्री की खिंचाई की।

Adipurush fame Prabhas fans slam south actress Kasthuri Shankar for saying he looks like Karna not Rama
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

‘आदिपुरुष’ की रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर कई तरह के बयान दिए जा रहे हैं। कोई टीम के प्रमोशन करने के तरीके पर सवाल उठा रहा है तो कोई किरदारों के व्यवहार को लेकर तंज कस रहा है। अब इसी श्रेणी में साउथ अभिनेत्री कस्तूरी शंकर ने भी फिल्म में राम के किरदार को लेकर अपना पक्ष रखा है, जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। 

Sridevi: 'अनेक कारणों से सुपरस्टार थीं श्रीदेवी', अविनाश गोवारिकर ने दिवंगत अभिनेत्री की तारीफ में पढ़े कसीदे

Adipurush fame Prabhas fans slam south actress Kasthuri Shankar for saying he looks like Karna not Rama
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में, साउथ अभिनेत्री कस्तूरी शंकर ने अपने इंस्टाग्राम पर आगामी फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर अपने विचार साझा किए है । फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'क्या कोई परंपरा है जहां भगवान रामजी और लक्ष्मण को मूंछों और चेहरे के बालों के साथ चित्रित किया जाता है? यह लोगों को परेशान करने के लिए क्यों बनाया गया है ? मुझे लगता है कि प्रभास राम की तरह नहीं कर्ण की तरह दिखते हैं।

Mike Batayeh: नहीं रहे 'ब्रेकिंग बैड' अभिनेता माइक बटायेह, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
Adipurush fame Prabhas fans slam south actress Kasthuri Shankar for saying he looks like Karna not Rama
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

प्रभास के फैंस अभिनेत्री के इस बयान से खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अभिनेत्री की खिंचाई कर डाली है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या आपने राम को व्यक्तिगत रूप से देखा है? जो आप इस तरह के कमेंट कर रही हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, 'सिर्फ मूंछों का ही बखेड़ा क्यों? क्या मानव रूप में अवतार सहित एक आदमी के लिए मूंछ और दाढ़ी बढ़ाना स्वाभाविक नहीं है?’ एक और यूजर ने लिखा, ‘क्या कोई ऐसा सोर्स है जो बताता है कि श्री राम के पूरे अवतार में चेहरे पर बाल नहीं थे।’

Jeevan: सिर्फ 26 रूपये जेब में लेकर मायानगरी आए थे जीवन, खलनायक के किरदार से कमाया नाम

विज्ञापन
Adipurush fame Prabhas fans slam south actress Kasthuri Shankar for saying he looks like Karna not Rama
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि यह फिल्म 16 जून को सिनेमाघरों में आ रही है।  'आदिपुरुष' में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। यह उनकी दूसरी फिल्म है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed