प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष‘ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर के जारी होते ही दर्शक निराश हो गए हैं। लोगों को न ही प्रभास का लुक पसंद आ पा रहा है, न ही फिल्म के वीएफएक्स। टीजर के आने के साथ ही सोशल मीडिया पर डिसअप्पोइंटेड ट्रेंड होने लगा है। लोग फिल्म के टीजर को काफी ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक और कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है, वह है 'रावण'। बता दें कि फिल्म 'आदिपुरुष' में सैफ अली खान ने रामायण के रावण का किरदार निभाया है। लेकिन, 'रावण' ट्रेंड करने के पीछे की वजह क्या है? लोग क्यों कह रहे हैं कि 'आदिपुरुष' की वजह से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं? आइए जानते हैं...
Adipurush: क्या 'रामायण' के रावण ने अपना लिया इस्लाम धर्म? 'आदिपुरुष' का टीजर देख आग बबूला हुए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘आदिपुरुष‘ की कहानी पौराणिक कथा 'रामायण' पर आधारित है। इस फिल्म में प्रभास, भगवान राम का किदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, सैफ अली खान, रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। टीजर के जारी होते ही दर्शकों ने सैफ अली खान को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर रावण ट्रेंड होने लगा है। लोगों का कहना है कि रावण को शिव भक्त के रूप में देखा गया है जबकि सैफ का लुक मुगलों के किसी खूंखार शासक की तरह नजर आ रहा है।
यूजर बोले...
फिल्म के टीजर के एक सीन में सैफ अली खान को विशालकाय राक्षसनुमा परिंदे पर सवार दिखाया गया है। इसे लेकर भी फैंस ने नाराजगी जताई है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'रावण का वाहन पुष्पक था न कि कोई दैत्य और रावण की एक महान धार्मिक शख्सियत रही है न कि कोई राक्षस। एक अन्य यूजर ने लिखा, भारतीय फिल्म निर्माता चाहते हैं कि 50 वर्षीय अभिनेता 35 साल की महिला के बेटे की भूमिका निभाए, अलीफ लैला का वीएफएक्स 400 करोड़ की फिल्म में फिट हो, रावण पर काम करने के लिए बाबर काे मेकअप आर्टिस्ट बनाएं, देश के राष्ट्रगान को फिल्म का थीम सॉन्ग बनाएं, और फिर रोते हैं कि कोई उनकी फिल्में नहीं देखता।
A new promotional poster for ‘Adipurush’ is out. From what angle does this look like Ravan? They continue to either distort or mock Hinduism in every movie. Then ask why people are boycotting them. pic.twitter.com/kOUEOnjzEw
— Kavita (@Sassy_Hindu) October 3, 2022
Indian movie makers want 50 year old actors to play sons of 35 year old women, VFX of Alif Laila to fit into 400 crore movies, makeup of Babar to work on Ravan, national anthem of countries to become theme songs of their movie, and then they cry that no one watches their movies. pic.twitter.com/3i47eAbJ5h
— Rahul Raj (@bhak_sala) October 3, 2022
Ravan had a Pushpak vahan to travel not a demon bat not even he was demon he was Brahmin and most religious personality #BoycottAadipurush #BoycottbollywoodCompletely #boycottTSeries #DisappointingAdipurish pic.twitter.com/IveVJvjYtR
— Anamika🌜✨ (@maa_ki_ladoo) October 3, 2022