फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IMDB Rating: कमाई ही नहीं रेटिंग में भी पीएस 1 को पछाड़ आगे निकली कांतारा, किस फिल्म को मिले कितने सितारे

Mon, 03 Oct 2022 11:58 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 03 Oct 2022 11:58 AM IST
विज्ञापन
imdb rating ponniyin selvan ps 1 vikram vedha kantara Karnasubarner films top rated movie of this week
कांतारा, पीएस 1 - फोटो : सोशल मीडिया

बीते हफ्ते सिनेमाघरों में चार फिल्में एक साथ रिलीज हुई थीं, जिसमें बिग बजट फिल्म 'पोन्नियियन सेल्वम' और 'विक्रम वेधा' के अलावा 'कंतारा' और 'कर्णसुबर्नेर' शामिल है। इन चारों फिल्मों का फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है और कमाई के मामले में बिग बजट फिल्म 'पीएस 1' धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने अपने पहले वीकएंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, 'पीएस 1' को छोटे बजट की बनी फिल्म 'कांतारा' टक्कर दे रही है। वहीं, 'विक्रम वेधा' और 'कर्णसुबर्नेर' की कमाई भी अच्छी खासी चल रही है। लेकिन रेटिंग के मामले में कौन सी फिल्म आगे रही? यह जानना भी बहुत जरूरी है। आइए आपको बताते हैं कि किस फिल्म को दर्शकों ने सबसे ज्यादा रेटिंग दी है। 

imdb rating ponniyin selvan ps 1 vikram vedha kantara Karnasubarner films top rated movie of this week
पीएस 1 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पोन्नियिन सेल्वम 
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी 'पोन्नियिन सेल्वम' एक बिग बजट फिल्म है, जिसे बनाने में 500 करोड़ की लागत आई थी। इस फिल्म को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया गया, जिसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय, तृषा, जयम रवि, और कार्थी जैसे सितारे एक साथ नजर एक साथ नजर आए हैं। इस फिल्म ने अपने शुरुआती तीन दिनों में लगभग 110.3 करोड़ की कमाई की है। वहीं, आईएमडीबी पर भी इस फिल्म को शानदार रेटिंग मिली है। इस फिल्म को 10 में से 8.6 रेटिंग मिली है।

यह भी पढ़ें:- Movie Release: अक्तूबर के पहले हफ्ते ही 21 फिल्मों के बीच भयंकर भिड़ंत, पीएस 1 को मात देगी गॉडफादर और घोस्ट?

imdb rating ponniyin selvan ps 1 vikram vedha kantara Karnasubarner films top rated movie of this week
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम वेधा
ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' तमिल फिल्म की रीमेक है, जिसका नाम भी 'विक्रम वेधा' ही था। तमिल की फिल्म में विजय सेतुपति और आर माधवन नजर आए थे। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' का 175 करोड़ बजट रहा है और इस फिल्म ने पहले वीएकंड तक लगभग 37.59 करोड़ का कलेक्शन किया है। कमाई की तरह 'विक्रम वेधा' की रेटिंग भी ठीक-ठाक है। इस फिल्म की रेटिंग 7.1 की रही है।

यह भी पढ़ें:- IMDB Top 5 Movies: आईएमडीबी की लिस्ट में 'रॉकेट्री' का जलवा बरकरार, बाहर हुईं 'कश्मीर फाइल्स' और 'केजीएफ'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
imdb rating ponniyin selvan ps 1 vikram vedha kantara Karnasubarner films top rated movie of this week
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
साउथ इंडस्ट्री में महज 10 से 15 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'कंतारा' ने कलेक्शन  साथ-साथ आईएमडीबी रेटिंग में भी सबको पछाड़ दिया है। इस फिल्म ने अपने शुरुआती तीन दिनों में 19.5 करोड़ की कमाई कर डाली है। यानी इस फिल्म ने अपने बजट से ज्यादा की कमाई कर डाली है और ऐसे ही यह फिल्म 'पीएस 1' से आगे निकल गई। वहीं, इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 9.7 रेटिंग मिली है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई है। 

विज्ञापन
imdb rating ponniyin selvan ps 1 vikram vedha kantara Karnasubarner films top rated movie of this week
Karnasubarner - फोटो : सोशल मीडिया

कर्णसुबर्नेर
बंगाली फिल्म 'कर्णसुबर्नेर' बंगाली फिल्म है, जिसका बजट 7-8 करोड़ रुपये बताया गया है। इस फिल्म ने तीन दिनों में 2.87 करोड़ के आसपास की कमाई की है। वहीं, इस फिल्म की रेटिंग भी बुरी नहीं है। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 7.8 रेटिंग मिली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed