फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Adipurush Twitter Review: थिएटर्स में उड़े नोट, बजीं तालियां, प्रभास की 'आदिपुरुष' देख यूजर्स बोले- ब्लॉकबस्टर

Fri, 16 Jun 2023 10:39 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 16 Jun 2023 10:39 AM IST
विज्ञापन
adipurush twitter review audience impress with prabhas and kriti sanon film performance called it blockbuster
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रभास और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब से इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, तब से लोगों ने इसे कभी सितारों के लुक के लिए तो कभी फिल्म के वीएफएक्स के लिए जमकर ट्रोल किया गया है। जिसके बाद मेकर्स ने इसके वीएफएक्स को दोबारा सही किया, जिसमें तकरीबर 100 करोड़ रुपये की लागत आई। खैर अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो चलिए जानते हैं कि दर्शकों को यह कैसी लगी।

adipurush twitter review audience impress with prabhas and kriti sanon film performance called it blockbuster
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और इसके फर्स्ट डे फर्स्ट शो को देखने के लिए थिएटरों के बाहर भीड़ लगी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर भी अब आदिपुरुष को लेकर रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी जोरदार हुई है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म के शो सुबह 4 बजे से शुरू हो चुके हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म देखने के बाद लोग क्या बोले

इसे भी पढ़ें- Al Pacino:  83 साल की उम्र में अल पचीनो चौथी बार बने पिता, 29 साल की गर्लफ्रेंड ने दिया बच्चे को जन्म
 
adipurush twitter review audience impress with prabhas and kriti sanon film performance called it blockbuster
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने लिखा, 'आदिपुरुष शानदार फिल्म है, एक ग्रेट बीजीएम के साथ फुल एंड फुल रोंगटे खड़े करने वाले सीन्स...प्रभास की एक्टिंग शानदार..अन्य कास्टिंग भी अच्छी की गई है...गाने बिग प्लस हैं...वीएफएक्स अच्छा नहीं है...कुल मिलाकर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये फिल्म इंडियन सिनेमा का गर्व है। प्रभास अन्ना की एक्टिंग जबरदस्त है। फिल्म के विजुअल्स बहुत ही शानदार हैं और थ्रीडी के शॉट्स तो नेक्स्ट लेवल हैं।'  



विज्ञापन
विज्ञापन
adipurush twitter review audience impress with prabhas and kriti sanon film performance called it blockbuster
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मूवी अच्छी थी, कुछ विजुअल्स थोड़े डल थे, लेकिन ओवरऑल वीएफएक्स बिग स्क्रीन पर अच्छे लग रहे थे। प्रभास अन्ना आपको फिल्म के लिए बहुत-बहुत मुबारकबाद।' फिल्म देखने के बाद एक यूजर ने सलाह देते हुए लिखा, "हमारी आने वाली जनरेशन को भारतीय परंपरा के बारे में जानने दो। परिवार के साथ आदिपुरुष थिएटर में जाकर देखें"।

 

विज्ञापन
adipurush twitter review audience impress with prabhas and kriti sanon film performance called it blockbuster
आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष का डायरेक्शन ओम राउत ने किया है। फिल्म में प्रभास ने राघव का रोल निभाया है, जबकि कृति सेनन जानकी के किरदार में नजर आ रही हैं। वहीं सैफ अली खान ने लंकेश और सनी सिंह ने लक्ष्मण का रोल प्ले निभाया है। वहीं हनुमान के रोल में देवदत्त नागे हैं। फिल्म के ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन करने की उम्मीद है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed