{"_id":"5db5f9178ebc3e0159666426","slug":"aditi-rao-hydari-birthday-special-when-she-speak-up-about-casting-couch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में काम के बदले कास्टिंग काउच की शिकार हुई थीं अदिति राव हैदरी, रो-रोकर हुआ था बुरा हाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में काम के बदले कास्टिंग काउच की शिकार हुई थीं अदिति राव हैदरी, रो-रोकर हुआ था बुरा हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Mon, 28 Oct 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Aditi Rao Hydari
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी हैदराबाद के शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 28 अक्टूबर 1986 को जन्मी अदिति आज अपना 33वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अदिति ने साल 2006 में मलयालम फिल्म 'प्रजापति' से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2009 में उन्होंने 'दिल्ली 6' से बॉलीवुड में कदम रखा। बीते साल अदिति ने कास्टिंग काउच पर हैरान कर देने वाला खुलासा कर सबको चौंका दिया था।
2 of 5
Aditi Rao Hydari
अदिति के अनुसार, स्ट्रगल के दौरान उन्हें कई बार कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा । एक इंटरव्यू में अदिति ने बताया था, 'मैं जब मुंबई आई थी तो मुझे 4 महीने में ही काम मिल गया था । लेकिन इसके बाद मुझे कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा ।'
3 of 5
aditi rao hydari
- फोटो : social media
'कास्टिंग काउच के चलते मुझे कई फिल्मों को मना करना पड़ा था। मुझे 8 महीने तक काम नहीं मिला था। लेकिन, मैं इन सब चीजों से टूटी नहीं बल्कि और मजबूत होकर उभरी हूं। मैं कई दिनों तक रोती रही। मुझे इस बात की हैरानी थी कि कोई मेरे साथ इस तरह का व्यवहार कैसे हो सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
aditi rao hydari
अदिति के लिए साल 2013 काफी मुश्किलों भरा रहा था । उन्होंने बताया था, 'इसी साल मैंने अपने पिता को खो दिया था । फिर 2014 में चीजें पटरी पर आने लगी थीं । मैं कास्टिंग काउच के अलावा इस बात से भी अपसेट थी कि लड़कियों से लोग किस तरह से पेश आते हैं ।'
विज्ञापन
5 of 5
aditi rao hydari
अदिति ने साल 2009 में एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की थी। उस समय अदिति की उम्र सिर्फ 21 साल थी। वह जब 17 साल की थीं तब सत्यदीप से मिली थीं और दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। साल 2012 में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में कुछ बोलने से मना कर दिया था। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने कहा था कि उन दोनों का तलाक हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।