{"_id":"5db6a53f8ebc3e014f25fe2a","slug":"sanjay-leela-bhansali-announces-his-next-film-baiju-bawra-kartik-aaryan-will-play-the-lead","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका की महाभारत के लिए भंसाली ने रचा चक्रव्यूह, दिवाली 2021 के लिए बैजू बावरा को मैदान में उतारा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका की महाभारत के लिए भंसाली ने रचा चक्रव्यूह, दिवाली 2021 के लिए बैजू बावरा को मैदान में उतारा
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 28 Oct 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका, संजय लीला भंसाली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म हम दिल दे चुके सनम में एक संगीतकार की बेटी से उसके शिष्य के प्रेम की कहानी बना चुके निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली अब मशहूर गायक बैजू बावरा पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। भंसाली ने इस फिल्म का ऐलान दिवाली के दिन किया और उनकी ये फिल्म दो साल बाद दिवाली पर यानी 2021 की दिवाली पर रिलीज होगी। इसी दिन दीपिका पादुकोण की अपनी पहली माइथोलॉजिकल फिल्म महाभारत का पहला भाग भी रिलीज करने की तैयारी है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में इस बात को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं कि आखिर भंसाली ने अपनी ही सबसे फेवरिट हीरोइन के खिलाफ मोर्चा क्यों खोल लिया है।
2 of 4
baiju bawra film
- फोटो : Social Media
बैजू बावरा नाम से हिंदी सिनेमा में पहली फिल्म 1952 में निर्देशक विजय भट्ट ने बनाई जिसमें भारत भूषण और मीना कुमारी लीड रोल में थे। बैजू बावरा एक गुमनाम गायक की कहानी है जो मुगल बादशाह अकबर के दरबारी नवरत्नों में से एक तानसेन से अपनी पिता की मृत्यु का बदला लेना चाहता है। इस फिल्म में मशहूर गीतकार शकील बदायूंनी, संगीतकार नौशाद और गायक मोहम्मद रफी ने हिंदी सिनेमा का कालजयी संगीत तैयार किया था।
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा का अभी सिर्फ एलान हुआ है। फिल्म में लीड कास्ट को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं जारी हैं। कहा जा रहा है कि भंसाली की निर्माणाधीन फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पूरी करने के बाद आलिया भट्ट ही इस फिल्म में भी काम करेंगी और बैजू के किरदार के लिए कार्तिक आर्यन से भंसाली ने लंबी चर्चा की है। लेकिन दोनों में से किसी भी कलाकार ने अभी ये फिल्म साइन नहीं की है और न ही इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा ही की गई है।
भंसाली ने अभी तक गंगूबाई काठियावाड़ी की भी बाकी कास्ट तय नहीं की है। फिलहाल वह इस फिल्म का संगीत तैयार करने में लगे हैं। फिल्म के चार गाने रिकॉर्ड हो चुके हैं और बाकी के गानों का काम पूरा करने के बाद नवंबर में भंसाली इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं। बैजू बावरा से पहले भंसाली मशहूर बंगाली उपन्यास देवदास पर भी फिल्म बना चुके हैं। शरत चंद्र चटर्जी के लिए इस रूमानी उपन्यास पर भंसाली की देवदास से पहले 13 फिल्में बनीं, इनमें बंगाली से लेकर हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।