{"_id":"5db6c5e98ebc3e01740f7f16","slug":"diwali-2019-saif-ali-khan-kareena-kapoor-anushka-sharma-virat-kohli-reched-sonam-kapoor-celebration","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, करीना-सैफ और अदिति राव समेत पहुंचे ये सितारे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में उमड़ा बॉलीवुड, करीना-सैफ और अदिति राव समेत पहुंचे ये सितारे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 28 Oct 2019 04:24 PM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रविवार को बॉलीवुड के कई सितारों ने अपने यहां दिवाली पार्टी का आयोजन किया। अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इस दिवाली पर अपने घर पार्टी रखी। उनकी पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए। दिवाली के जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों के जरिए हम आपको बताते हैं कि सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में कौन-कौन से सितारे शरीक हुए।
Trending Videos
2 of 7
Saif Ali Khan, Kareena Kapoor, Karisma Kapoor, Shraddha Kapoor,Huma Qureshi
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेता सैफ अली खान पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर के साथ सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में पहुंचे। वहीं पार्टी में करिश्मा कपूर रेड साड़ी में नजर आईं। इस साड़ी में वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं श्रद्धा कपूर पार्टी में बनारसी साड़ी में पहुंची। उनके साथ अभिनेत्री हुमा कुरैशी भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
Shahid Kapoor, Mira Rajput, Sara Ali Khan, Katrina Kaif
- फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेता शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ पहुंचे। शाहिद क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा में और मीरा ब्लू कलर की साड़ी में दिखाई दीं। वहीं अभिनेत्री सारा अली खान रेड कलर से सूट में नजर आईं। सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में कटरीना कैफ रेड साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ब्लू कलर के लहंगे में सोनम कपूर की पार्टी में पहुंची। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के साथ पार्टी में नजर आईं। इस दौरान अनुष्का काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं विराट कोहली व्हाइट ड्रेस में स्मार्ट लग रहे थे। एकता कपूर सुंदर से लहंगे में दिखाई दीं।
सोनम कपूर की दिवाली पार्टी में अभिनेत्री जाह्नवी कपूर व्हाइट साड़ी में काफी सुंदर दिख रही थीं। अभिनेता चंकी पांडे परिवार संग पार्टी में पहुंचे। उनके अलावा अभिनेता संजय कपूर भी दिखाई दिए। उनके साथ बेटी शनाया कपूर भी थीं। रेड ड्रेस में शनाया काफी खूबसूरत दिख रही थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X