सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

'साइना नेहवाल' बनने के लिए परिणीति ने पहले बैडमिंटन कोर्ट में बहाया पसीना, अब करेंगी ये काम

मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 28 Oct 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
Parineeti Chopra will meet Saina Nehwal in her hometown for her biopic
Parineeti Chopra - फोटो : file photo

हिंदी सिनेमा में लगातार स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्में बन रही हैं। 'भाग मिल्खा भाग', 'एम एस धौनी' और 'मैरी कॉम' जैसी फिल्मों के बाद अब बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की जिंदगी पर भी बायोपिक का निर्माण चल रहा है। फिल्म में साइना का किरदार परिणीति चोपड़ा निभा रही हैं। परिणीति लगातार साइना के किरदार में ढलने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसी सिलसिले में वह साइना के घर, हैदराबाद जाने वाली हैं।

Trending Videos
Parineeti Chopra will meet Saina Nehwal in her hometown for her biopic
परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

इस बारे में बात करते हुए परिणीति ने कहा, 'मैं साइना बनना चाहती हूं। इसके लिए मैं उनके घर जाकर देखना चाहती हूं कि वह किस तरह जिंदगी जीती हैं। वैसे तो हम कई बार मिल चुके हैं लेकिन इस बार में उनके घर जाना चाहती हूं। मैं एक दिन के लिए उनकी तरह जिंदगी जीना चाहती हूं और उन्हीं की तरह भोजन करना चाहती हूं। साइना ने मुझे वादा किया है कि उनकी मां मुझे वैसा ही खाना बनाकर खिलाएंगी जैसा वह उन्हें खिलाती हैं। इसलिए मैं उनके घर जाकर एक दिन के लिए उनकी तरह जिंदगी जीने के लिए बेहद उत्साहित हूं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti Chopra will meet Saina Nehwal in her hometown for her biopic
saina nehwal - फोटो : file photo

गौरतलब है कि सिल्वर स्क्रीन पर साइना की तरह दिखने और बैडमिंटन खेलने के लिए परिणीति जमकर बैडमिंटन प्रैक्टिस कर रही हैं। इसके लिए वह परिणीति के कोच की भी मदद ले रही हैं। हाल में परिणीति ने बैडमिंटन प्रैक्टिस के दौरान की एक तस्वीर शेयर की थी जिसपर कमेंट करते हुए साइना ने लिखा था, 'हम सभी स्क्रीन पर एक सर्वश्रेष्ठ एथलीट के रूप में तुम्हें देखने का इंतजार कर रहे हैं और मैं निश्चित हूं कि तुम सही दिशा में हो।'  इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ता कर रहे हैं। 

Parineeti Chopra will meet Saina Nehwal in her hometown for her biopic
साइना नेहवाल - फोटो : file photo

साइना की ये बायोपिक अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं परिणीति की दूसरी फिल्मों की बात करें तो साइना नेहवाल की बायोपिक के अलावा परिणीति 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिंदी रीमेक और 'संदीप और पिंकी फरार' में भी नजर आएंगी। 

पढ़ें: गोविंदा के सुपरहिट गाने के रीमेक में दिखेंगी कार्तिक, भूमि और अनन्या, फराह खान करेंगी कोरियोग्राफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed