{"_id":"603cc96528eb3f2f5b55ecf1","slug":"aditi-rao-hydari-promises-to-come-back-to-bollywood-for-meaty-roles-the-girl-on-the-train-maniratnam","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिणीति की फिल्म में अदिति ने लूटी महफिल, बोलीं, ‘दमदार रोल मिले तो जल्द करेंगी बॉलीवुड में वापसी’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिणीति की फिल्म में अदिति ने लूटी महफिल, बोलीं, ‘दमदार रोल मिले तो जल्द करेंगी बॉलीवुड में वापसी’
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Mon, 01 Mar 2021 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेटफ्लिक्स पर बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ सस्पेंस थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों को भले पसंद न आई हो लेकिन फिल्म में अभिनेत्री अदिति राव हैदरी की हर तरफ प्रशंसा हो रही है। फिल्म में अपनी मनमोहक छवियां बिखेरने वाली अदिति ने इरादतन इन दिनों हिंदी सिनेमा से दूरी बना रखी है। ‘अमर उजाला’ से एक संक्षिप्त बातचीत में अदिति ने अपने प्रशंसकों का आभार जताया और वादा किया कि जब भी हिंदी सिनेमा उन्हें कोई दमदार किरदार ऑफर करेगा, वह जरूर वापस लौटेंगी।
2 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अदिति ने अपना पूरा फोकस इन दिनों दक्षिण भारतीय फिल्मों पर ही बना रखा है। इस बीच निर्देशक रिभु दासगुप्ता की फिल्म में उनका दिखना उनके प्रशंसकों को खूब भाया। सोशल मीडिया के अलावा उन्हें निजी संदेश भी खूब मिल रहे हैं और सारे संदेशों में फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। अदिति कहती हैं, ‘इन दिनों दक्षिण भारतीय सिनेमा मुझे बहुत ही प्यारे किरदार ऑफर कर रहा है। यहां काम बहुत अच्छा चल रहा और उन्हें इसमें आनंद भी आ रहा है।’
3 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ये जिक्र करने पर कि उनके फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ के किरदार की मुंबई और पूरे देश में काफी तारीफें हो रही हैं और उन्हें नहीं लगता कि उन्हें हिंदी फिल्मों में और दमदार किरदार करने चाहिए, अदिति ने कहा, ‘अगर उन्हें अच्छे किरदारों के प्रस्ताव हिंदी फिल्मों से मिले तो वह जरूर ये किरदार करना चाहेंगी।’ अदिति जल्द ही विक्रमादित्य मोटवाने की वेब सीरीज ‘स्टारडस्ट’ में नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अदिति राव हैदरी ने हिंदी सिनेमा में साल 2009 में निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘दिल्ली 6’ से डेब्यू किया था। निर्देशक सुधीर मिश्रा की फिल्म ‘ये साली जिंदगी’ में भी उनकी तारीफ हुई लेकिन फिल्म के न चलने से अदिति को इस फिल्म का खास फायदा नहीं हुआ। इसके बाद से अदिति ‘रॉकस्टार’, ‘लंदन पेरिस न्यूयॉर्क’, ‘वजीर’ और ‘पद्मावत’ में अच्छा काम कर चुकी हैं। लेकिन हिंदी फिल्मों की खेमेबाजी के चलते उन्हें लीड रोल नहीं ऑफर हुए।
विज्ञापन
5 of 5
अदिति राव हैदरी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दक्षिण भारत में अदिति ने साल 2007 में तमिल फिल्म ‘श्रृंगारम’ से डेब्यू किया था। लेकिन शोहरत उनके हिस्से में आई मणिरत्नम की फिल्म ‘कातरू वेलियिदाई’ से। अदिति कहती हैं, ‘मेरे हिस्से में जो भी सबसे अच्छा आया मैं करती गई। मुझे खुशी है कि दक्षिण भारतीय फिल्मों में मेरे हिसाब से अब रोल लिखे जाने लगे हैं।’ तेलुगू फिल्म ‘सम्मोहनम’ और मलयालम फिल्म ‘सूफियम सुजातायम’ में उनके अभिनय को लोगों ने काफी सराहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।