फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: जावेद अख्तर मानहानि मामला: कंगना रणौत की बढ़ीं मुश्किलें, जमानती वारंट जारी

Mon, 01 Mar 2021 04:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 01 Mar 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
Kangana ranaut news Javed Akhtar Defamation Case Court Issues Bailable Warrant Against Kangana Ranaut
कंगना रणौत , जावेद अख्तर - फोटो : Twitter- @Teamkangana, PTI

अभिनेत्री कंगना रणौत की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में मुंबई मजिस्ट्रेट ने अभिनेत्री के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। जावेद अख्तर ने कंगना पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। 


 

Kangana ranaut news Javed Akhtar Defamation Case Court Issues Bailable Warrant Against Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : ANI

अंधेरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कंगना रणौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। अभिनेत्री को समन भेजे जाने के बावजूद कोर्ट में उपस्थित नहीं होने की वजह से कोर्ट ने वारंट जारी किया। कंगना को एक फरवरी को समन जारी हुआ था। उन्हें एक मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था।.


 

Kangana ranaut news Javed Akhtar Defamation Case Court Issues Bailable Warrant Against Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

सोमवार को कंगना कोर्ट में पेश नहीं हुईं जिसकी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया। कंगना रणौत के वकील ने कहा कि वह समन को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana ranaut news Javed Akhtar Defamation Case Court Issues Bailable Warrant Against Kangana Ranaut
कंगना रणौत, जावेद अख्तर - फोटो : twitter@KanganaTeam, @Javedakhtarjadu

क्या है पूरा मामला
जावेद अख्तर ने कंगना रणौत पर उनके खिलाफ गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया था। जावेद अख्तर ने कहा था कि कंगना ने उनके खिलाफ कई न्यूज चैनलों में जाकर गलत बयान दिए हैं। जिसकी वजह से उनकी छवि पर गहरा असर पड़ा है। इसके लिए उनके ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग जावेद अख्तर ने की थी।

विज्ञापन
Kangana ranaut news Javed Akhtar Defamation Case Court Issues Bailable Warrant Against Kangana Ranaut
कंगना रणौत - फोटो : twitter@KanganaTeam

कंगना ने क्या कहा था
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कंगना ने बॉलीवुड की कई हस्तियों पर गुटबाजी का आरोप लगाया था। कंगना ने जावेद अख्तर के बारे में कहा था कि उन्होंने ऋतिक रोशन के खिलाफ केस वापस लेने की धमकी दी थी। जावेद अख्तर ने उन्हें ये भी कहा था कि अगर वो केस वापस नहीं लेंगी तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा। कंगना के इन्हीं बयानों की वजह से जावेद अख्तर ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed