मार्च के पहले ही दिन रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों सुबह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड होते रहे। पूरी प्लानिंग के साथ पहले आलिया के अपना प्रोडक्शन हाउस खोलने की खबर आई। और, उसके पीछे पीछे आया ये समाचार कि रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनीमल’ अगले साल दशहरा पर रिलीज होने की बात पक्की हो गई है। साल 2021 के अधिकतर शुक्रवारों को रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों के नाम तय हो जाने के बाद अब फिल्म निर्माताओं की नजरें अगले साल यानी 2022 पर हैं, चलिए आपको बताते हैं कि अगले साल के बड़े त्योहारों पर कौन सी फिल्में अभी से बॉक्स ऑफिस बुकिंग करा चुकी हैं।
Film Releases List 2022: रणबीर कपूर ने मुश्किल किया ऋतिक का रास्ता, वरुण को मिली प्रभास से चुनौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार से होगी बोहनी
अगले साल की शुरूआत अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ से होने जा रही है। ये फिल्म 6 जनवरी को रिलीज होना तय हुई है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म में अक्षय के साथ अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की हीरोइन कृति सैनन हैं। जैकलीन फर्नांडीज भी इसमें एक अलहदा रोल करती नजर आएंगी। जनवरी 2022 में फिलहाल यही एक फिल्म प्रस्तावित है, लेकिन संभावना ये भी है कि यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनीवर्स की सबसे बड़ी फिल्म ‘पठान’ गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी के आसपास रिलीज हो सकती है।
फिल्म ‘एक विलेन’ की सीक्वेल ‘एक विलेन रिटर्न्स’ अगले साल वैलेंटाइंस डे के तीन दिन पहले यानी 11 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग सोमवार को मुंबई में शुरू हो गई। एक सिनेप्लेक्स में हुए इस मुहूर्त में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, सह निर्माता विनोद भानुशाली, निर्देशक मोहित सूरी, जॉन अब्राहम आदि मौजूद रहे। फरवरी के लिए कुछ और फिल्में भी कतार में लगने वाली हैं और इनका एलान भी जल्द हो सकता है। विकी कौशल और मानुषी छिल्लर स्टारर यशराज फिल्म्स की फिल्म भी इस महीने में आ सकती है।
होली पर रणबीर जमाएंगे रंग
साल 2022 के तीसरे बड़े त्योहार होली के लिए रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म की बुकिंग हो चुकी है। ये फिल्म लंबे समय से मेकिंग में लटकी रही है। पहले फिल्म की हीरोइन दीपिका पादुकोण थीं लेकिन लव रंजन को लेकर हुए एक विवाद के बाद दीपिका ने अपना नाम फिल्म से वापस ले लिया है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है और फिलहाल मार्च के महीने में अभी कोई दूसरी फिल्म अगले साल रिलीज होने का एलान होता नहीं दिख रहा है।
मार्च के बाद अगला धमाका 2022 में अप्रैल में होना तय हो गया है। 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी है और 15 अप्रैल को है गुडफ्राइडे। इस विस्तारित वीकएंड का फायदा लेने को दो फिल्म निर्माताओं ने अपनी बुकिंग अभी से कर ली है। निर्माता दिनेश विजन की वरुण धवन स्टारर फिल्म ‘भेड़िया’ 14 अप्रैल को रिलीज होगी। हॉलीवुड फिल्मों में दिखने वाले वेयरवुल्फ की तर्ज पर बन रही इस फिल्म को दिनेश के हॉरर यूनीवर्स का हिस्सा माना जा रहा है। 15 अप्रैल को प्रभास की फिल्म ‘सालार’ के भी पूरे देश में रिलीज होने की घोषणा हो चुकी है।