फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी हुआ आंत का ऑपरेशन तो कभी लीवर की वजह से हुए अस्पताल में भर्ती, जानिए कब-कब अमिताभ बच्चन ने फैंस को चिंता में डाला

Mon, 01 Mar 2021 04:01 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 01 Mar 2021 04:01 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan medical history big b-surgery details here since 1982
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी मेडिकल कंडीशन की सलामती की दुआ कर रहे फैंस का शुक्रिया अदा किया है। अभिनेता ने सोमवार यानी 1 मार्च को ब्लॉग लिखा है, 'मेडिकल कंडीशन के लिए चिंता और दुआएं करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। इस उम्र में आंखों की सर्जरी नाजुक होती है और सटीक देखभाल की जरूरत होती है। सबसे बेहतर किया गया और उम्मीद है कि सबकुछ अच्छा होगा। नजर और रिकवरी धीमी और कठिन है। अगर यहां टाइपिंग की गलतियां हो रही हैं तो उन्हें माफ किया जाए।'



मालूम हो कि बिग बी ने बीती रात अपने एक ब्लॉग से फैंस को चिंता में डाल दिया था। उन्होंने बताया था कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हैं और सर्जरी करवाने जा रहे हैं। इसके बाद से फैंस काफी परेशान हो गए। लेकिन कुछ वक्त पहले खबर मिली है कि उनकी तबीयत ठीक है और अपने घर में आराप कर रहे हैं। बच्चन ने दूसरी आंख की शल्य चिकित्सा के संकेत दिये और उम्मीद जताई कि निर्देशक विकास बहल की आगामी फिल्म की शूटिंग से पहले वह पूरी तरह स्वस्थ हो जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि अमिताभ बच्चन अब तक कितनी सर्जरी करवा चुके हैं।

amitabh bachchan medical history big b-surgery details here since 1982
फिल्म कूली का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
'कुली' में लगी अमिताभ को चोट

मौत के मुंह से लौटकर आने वालों में से सबसे ऊपर नाम बॉलीवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का है। अमिताभ बच्चन को 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'कुली' की शूटिंग के दौरान पेट की आंतों में गंभीर चोट लगी थी। इस चोट ने अमिताभ बच्चन को लगभग मौत के मुंह में पहुंचा दिया था। एक समय तो उनके क्लीनिकली डेड होने की खबर भी मीडिया में आ गयी थी। अमिताभ बच्चन इस आपदा से लड़े और जीतकर निकले।

बाद में जब यह फिल्म रिलीज हुई तो उस सीन को चंद सेकेंड के लिए रोक दिया गया था जिस सीन में अमिताभ बच्चन को यह चोट लगी थी। यह चोट इतनी गहरी थी कि 2005 में इसकी एक बार फिर सर्जरी हुई है। अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

amitabh bachchan medical history big b-surgery details here since 1982
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan
छोटी आंत का ऑपरेशन 

साल 2005 में अमिताभ बच्चन की छोटी आंत एक हिस्से की सर्जरी की गई थी। उनकी छोटी आंत के एक हिस्से की 'डायवर्टीकुलिटिस' नामक चिकित्सा स्थिति का इलाज करने के लिए सर्जरी की गई। बताया गया था कि अभिनेता की छोटी आंत की कोशिकाएं कमजोर हो गई थीं। जिसकी वजह से उनके पेट पर सूजन आ जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan medical history big b-surgery details here since 1982
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan
पेट दर्द के लिए अस्पताल में भर्ती

साल 2008 में भी अमिताभ बच्चन को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा था पेट दर्द की शिकायत के चलते उन्हें भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
amitabh bachchan medical history big b-surgery details here since 1982
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
लीवर ने काम करना कर दिया था बंद 

साल 2012 में बिग बी को एक बार फिर से ऑपरेशन के लिए भर्ती करवाया गया। उनके 75% लीवर ने काम करना छोड़ दिया था। ऑपरेशन के बाद वह ठीक हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed